[ad_1]
शिमला2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
पुलिस ने ड्रग्स माफिया पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जुब्बल में चरस की बड़ी खेप पकड़ी है। एसआईयू की टीम ने एक टैक्सी में सवार तीन नेपालियों से 1.3 किलोग्राम चरस बरामद की। आरोपियों को गिरप्तार किया गया है। एसआईयू की टीम जुब्बल एरिया में शुक्रवार को पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान पुलिस ने बढवाली पेट्रोल पंप पर एक टैक्सी नंबर एचपी02ए-1183 को चैकिंग के लिए रोका।
इस दौरान पुलिस को टैक्सी से 1.35 किलोग्राम चरस मिली। टैक्सी को तीन नेपालियों ने हायर किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों की पहचान नेपाली मूल के तीर्थ थापा, राजू और पवन थापा के तौर पर हुई है। ये तीनों जुब्बल में काम करते थे।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी चरस की खेप कहां से लाए थे और इसे किसको सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
[ad_2]
Source link

