Phase 7 market beautification and other work could not be started | फेज-7 की मार्केट के ब्यूटीफिकेशन व अन्य काम नहीं हो पाए शुरू

0

[ad_1]

मोहालीएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक

नगर निगम चुनाव 2020 को लेकर शहर में राजनीतिक माहौल बना हुआ है। राजनीतिक पार्टियों के नेता शहर में विकास कार्यों के उद्घघाटन कर अपनी बढ़त बनाते हुए वे लेने में जुटे हुए हैं। यह बात रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ए के उत्तर भारत सचिव हरि कृष्ण हैरी ने कही।

हैरी ने कहा कि मोहाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री पंजाब बलवीर सिंह सिद्धू की तरफ से पिछले कुछ समय में शहर में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के नींव पत्थर रखे हैं। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात तो यह है कि जहां जहां पर भी करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत की गई है।

उनमें से किसी भी साइट पर जमीनी स्तर पर काम शुरू नहीं किया गया है। इससे यह साबित होता है कि राजनीतिक पार्टियों के नेता मात्र राजनीति करने के लिए और चुनावी मौसम के चलते वाहवाही बटोरने के लिए इस प्रकार के विकास कार्यों के उद्घघाटन कर रहे हैं। जबकि यह काम कब शुरू होंगे, कब खत्म होंगे। इसका कोई अता पता भी नहीं है।

फेज 7 की मार्केट के ब्यूटीफिकेशन का काम नहीं हुआ शुरू: इस बारे में जानकारी देते हुए हैरी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्दू की तरफ से करीब डेढ़ महीना पहले फेज-7 की मार्केट में ब्यूटीफिकेशन के विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए इसका उद्घघाटन किया गया।

उन्होंने कहा कि इस कार्य पर करीब एक करोड़ रुपए खर्च करने का दावा किया गया था। लेकिन उद्घघाटन करने के डेढ़ महीना गुजर जाने के बाद भी अब तक जमीनी लेवल पर फेज 7 के मार्केट में कोई काम शुरू नहीं किया गया है।

फेज-3बी2 की सिविल डिस्पेंसरी की हालत खस्ता…

फेज 3बी2 की सिविल डिस्पेंसरी की खस्ता हालत को दिखाते हुए हैरी ने कहा कि डिस्पेंसरी में जगह-जगह पर बड़ी-बड़ी जंगली घास सूखी हुई है। उन्होंने कहा कि डिस्पेंसरी की हालत यह है कि दोपहर बाद जाने पर न तो वहां पर कोई डॉक्टर मिलता है और न ही कोई मेडिकल स्टाफ। डिस्पेंसरी के दरवाजे पर ताले लगे हुए होते हैं। जिसके चलते यहां पर आने वाले लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि डिस्पेंसरी में साफ-सफाई का भी कोई प्रबंध नहीं है और जगह-जगह पर गंदगी फैली हुई। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री की तरफ से यहां पर भी करीब 15 दिन पहले इस डिस्पेंसरी को तोड़कर नया कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बनाने का उद्घघाटन किया गया था। इसे बनाने के लिए 13 करोड़ रुपए की राशि खर्च करने का दावा किया गया था।

लेकिन अभी तक यहां पर भी कोई काम शुरू नहीं हुआ है। इसी प्रकार फेज 3बी2 के पुराने कम्युनिटी सेंटर को तोड़कर वहां पर नया मैरिज पैलेस बनाने के लिए भी कैबिनेट मंत्री ने 2 महीने पहले उद्घघाटन किया था। इस कार्य पर भी पंजाब सरकार की तरफ से 6 करोड़ की धनराशि खर्च करने का दावा था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here