पेट्रोलियम कंपनियों ने देशभर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. देश में हर दिन 6 बजे ईंधन की नई कीमतें जारी की जाती हैं. तेल कंपनियों ने 22 मार्च को भी फ्यूल की ताजा कीमतें अपडेट कर दी हैं.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे WTI क्रूड 0.48% की गिरावट के साथ 80.68 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं ब्रेंट क्रूड 0.47% की गिरावट के साथ 85.38 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था. तो चलिए जानते हैं आज देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के क्या रेट हैं.
चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें
राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपये और डीजल की कीमत 87.66 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.13 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.74 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.32 रुपये प्रति लीटर है.
अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल के नए रेट
नोएडा:पेट्रोल 94.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम:पेट्रोल 95.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़:पेट्रोल 94.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपये प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद:पेट्रोल 107.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु:पेट्रोल 99.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.93 रुपये प्रति लीटर
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है.
ऐसे पता करें पेट्रोल-डीजल के तजा रेट
आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर ताजा रेट पता कर सकते हैं.


