Petrol Diesel Prices : ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में एक दिन उछाल के बाद बुधवार सुबह फिर गिरावट दिख रही. इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट भी जारी कर दिए हैं. आज कई शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव दिख रहा है. नोएडा में पेट्रोल महंगा हुआ है, गाजियाबाद में आज कोई बदलाव नहीं हुआ, जहां पेट्रोल 96.58 रुपये लीटर बिक रहा है.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, नोएडा में पेट्रोल 35 पैसे चढ़कर 97.00 रुपये लीटर बिक रहा है तो डीजल 32 पैसे महंगा होकर 90.14 रुपये लीटर हो गया है. बिहार के बक्सर जिले में आज पेट्रोल 29 पैसे बढ़कर 108.55 रुपये लीटर तो डीजल 29 पैसे चढ़कर 95.27 रुपये लीटर बिक रहा है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज सुबह पेट्रोल 3 पैसे सस्ता होकर 108.45 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 3 पैसे की गिरावट के साथ 93.69 रुपये लीटर बिक रहा है.
ग्लोबल मार्केट में बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट दिख रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव 0.45 डॉलर गिरकर 79.61 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्ल्यूटीआई के रेट भी आज सुबह गिरावट दिखी और यह 74.42 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– जयपुर में पेट्रोल 108.45 रुपये और डीजल 93.69 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– बक्सर में पेट्रोल 108.35 रुपये और डीजल 95.27 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.


