People of Ramgarh Bhuda shouted slogans against MC over water | पानी को लेकर रामगढ़ भुड्‌डा के लोगों ने एमसी के खिलाफ की नारेबाजी

0

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जीरकपुर21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जीरकपुर के कई गांवों को एमसी में शामिल करने के बाद नगर परिषद उनमें बुनियादी सुविधाएं नहीं दे रही है। यहां रामगढ़ भुड्डा गांव में पिछले कई दिनों से सफाई कर्मचारी नहीं जा रहे हैं और गारबेज के ढेर सड़कों पर लगे हुए हैं। यहां के लोगाें की शिकायत है कि न तो कभी यहां सफाई कर्मचारी आते हैं और न ही अन्य बुनियादी सुविधाओं पर काम हो रहा है।

इसको लेकर बुधवार को लोगों ने जीरकपुर एमसी के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि इस गांव की बदहाली जीरकपुर एमसी की वजह से हो रही है। सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ यहां की सड़कों का भी बुरा हाल है। लोगों ने कहा कि पानी के लिए भी यहां कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। पिछले 5 दिन से पानी की सप्लाई ठप पड़ी है। लोग सब-मर्सिबल पंप से काम चला रहे हैं।

जीरकपुर एमसी को चाहिए कि यहां ध्यान दे। शहर के अन्य हिस्सों की तरह यहां भी डेवलपमेंट का काम करे। उपेक्षा का शिकार बने इस गांव के लोगों ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से उनका जीवन नर्क बना हुआ है। लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here