[ad_1]
पंचकूलाएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
सेक्टर-15 निवासी राजिंद्र गांधी का कहना है कि मकान नंबर 40 से 200 तक पीने के पानी की सप्लाई ज्यादा प्रभावित हो रही है। इस मामले में दो दिन पहले टयूबवैल ऑपरेटर का एरिया में दौरा कराया गया और पीने के पानी के कम समय के लिए सप्लाई करने और प्रेशर लो होने के कारण आ रही दिक्कत के बारे में अवगत कराया गया।
मंगलवार की सुबह भी साढ़े सात बजे ही पानी की सप्लाई बंद हो गई। जब ट्यूबवैल ऑपरेटर से पूछा गया तो उसका जवाब था कि उनके एरिया में सुबह साढे छह बजे से साढ़े सात बजे तक ही पानी ही सप्लाई कर रहे हैं। एक घंटे में पूरे सेक्टर में पानी की सप्लाई अप्र्याप्त है। इतने कम समय में ऊपरी मंजिलों पर पानी नहीं पहुंच पाता है। कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।
ट्यूबवैल ऑपरेटर का जवाब होता है कि ग्राउंड वाटर लेवल काफी नीचे चला गया है। कभी वह कहता है कि सेक्टर में पांच ट्यूबवैल हैं, दूसरे ट्यूबवैल से भी पानी की सप्लाई करनी होती है जिस वजह से एक घंटे से ज्यादा समय तक पानी की सप्लाई संभव नहीं है। ऊपरी मंजिल पर पानी न चढ़ने से गीजर चलाने पर बिना पानी के इसके सड़ने का डर है।
पंचकूला नगर निगम…
पंचकूला नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर सुनील तलवार का कहना है कि सेक्टर के किसी एक इलाके में नहीं बल्कि पूरे सेक्टर में पानी की दिक्कत चल रही है। यह दिक्कत पिछले 15-20 दिन से हैं। पानी का प्रेशर काफी कम होता है। लोगों की शिकायत आने पर इस बारे में पता किया तो बताया गया कि सेक्टर के दो-तीन ट्यूबवैल खराब पड़े हैं। इन ट्यूबवैल को ठीक कराया जाना चाहिए।
सेक्टर 15 की आबादी अन्य सेक्टरों के मुकाबले काफी ज्यादा है। यहां के लोगों को पानी की उचित सप्लाई न मिलने के कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में एग्जिक्यूटिव इंजीनियर रोहताश कुमार का कहना है कि सेक्टर 15 में वाटर सप्लाई को चैक कराएंगे। अगर कहीं दिक्कत होगी तो जल्द ही इसका समाधान कराया जाएगा।
[ad_2]
Source link

