कॉटन फैब्रिक से बना यह एम्ब्रॉयडरी वर्क वाला कुर्ता पुरुषों के लिए शानदार है, जो होली के त्योहार के लिए परफेक्ट है. मंडारिन नेक डिजाइन का यह कुर्ता ज्यादातर लोगों पर अच्छा लगता है. यह कुर्ता आपकी पर्सनैलिटी को निखारने का काम करेगा और आप कंफर्टेबल भी महसूस करेंगे. Image Credit: myntra shopping online

आप अगर होली के दिन पजामा कुर्ता की बजाय जींस पहनने की सोच रहे हैं तो इस बार नीली जींस के साथ ऐसा सॉलिड पठानी कुर्ता ट्राई कर सकते हैं. ये आपकी पर्सनैलिटी को और भी निखारने का काम करेगा. Image: myntra shopping online

अगर आप इस साल बिल्कुल सफेद कुर्ता नहीं पहनना चाहते हैं तो इस तरह के प्रिंट वाला कुर्ता खरीदें. सफेद कुर्ते पर लाल छीटों वाला यह प्रिंटेड कुर्ता भी होली के लिए परफेक्ट रहेगा. Image: myntra shopping online

अगर आप सफेद कुर्ता के साथ पजामा और जींस की जगह धोती ट्राई करें तो ये आपको भीड़ में अलग दिखाएगा. यह लुक होली पार्टी या होली मिलन समारोह के लिए परफेक्ट हो सकता है. Image: myntra shopping online

होली के दिन दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने के लिए आप इस तरह का स्ट्रेट कॉटन शॉर्ट कुर्ता पहन सकते हैं. इसे आप जींस और चीनोज दोनों के साथ ट्राई कर सकते हैं और रंगों के त्योहार में परफेक्ट दिख सकते हैं.Image: myntra shopping online

रंगों के त्योहार होली के दिन आप रंग-बिरंगे कुर्ते भी पहनें तो बुरा नहीं लगेगा. इसके लिए लाल, हरा, पीला, नारंगी जैसे रंग वाले कुर्ते भी पहनें तो आपकी पर्सनैलिटी खिलकर आएगी. Image: myntra shopping online

सैफ अली खान के इस कुर्ते से आप आइडिया ले सकते हैं. सफेद कॉटन के कुर्ते पर ग्रे डिजाइन काफी अच्छा दिख रहा है. इस तरह के प्रिंट वाले कुर्ते को आप भी इस साल ट्राई कर सकते हैं. Image: myntra shopping online


