ओपेनहाइमर को मिला ऑस्कर, यह है क्रिस्टोफर की 11 सबसे बेस्ट थ्रिलर मूवी

0

क्रिस्टोफर नोलेन को ‘ओपेनहाइमर’ के डायरेक्शन के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला. साथ ही उन्हें बेस्ट पिक्चर की कैटेगरी में भी अवॉर्ड मिला. क्रिस्टोफर की ‘ओपेनहाइमर’ की रिलीज के साथ ही पूरी दुनिया में चर्चा हुई. उनके डायरेक्शन की पूरी दुनिया कायल हुई. क्रिस्टोफर को साइकोलॉजिक थ्रिलर-सुपरहीरो फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है. उन्होंने अपने 26 साल के करियर में महज 12 फिल्मों का डायरेक्शन किया है. इनमें से 8 बार उन्हें ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन मिला है. यहां हम आपको उनकी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो ‘ओपेनहाइमर की तरह ही बहुत खास और इंटरेस्टिंग है.

02
Christopher nolan Following

फॉलोइंग 1998: क्रिस्टोफर नोलन की यह पहली फिल्म थी. फिल्म की कहानी एक ऐसे राइटर के बारे में है जो हर दिन किसी अनजान शख्स से इंस्पायर होने की कोशिश करता है. लेकिन, वह तब कुछ मुसीबत में फंस जाता है जब वह किसी ऐसे व्यक्ति को फॉलो करना शुरू कर देता है जो चोर निकलता. (फोटो साभारः आईएमडीबी)

03
Christopher nolan Memeto

मेमेंटो 2000: यह एक ऐसे शख्स की कहानी है जो अपनी पत्नी की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को ढूंढने के लिए कुछ भी करता है. लेकिन एक एक्सीडेंट में उसे शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस होता है. आमिर खान की ‘गजनी’ कथित तौर पर इस पर आधारित थी. (फोटो साभारः आईएमडीबी)

04
Insomnia

इंसोम्निआ 2002: फिल्म में अल पचिनो एक जासूस की भूमिका निभाते हैं जिसे अलास्का के एक लड़के की मौत की जांच करने का काम सौंपा गया है. उसका प्राइमरी सस्पेक्ट बहुत चालाक है. अल पचीनो की यह कहानी बेहद दिलचस्प थी. यह फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड की बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीन प्ले और बेस्ट पिक्चर की कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थी. (फोटो साभारः आईएमडीबी)

05
Batman Begins

बैटमैन बिगिन्स 2005: क्रिश्चियन बेल ने फिल्म में बैटमैन का किरदार निभाया था. बैटमैन को खूब पसंद किया गया था. सुपरहीरो वाली यह फिल्म एक साइको थ्रिलर फिल्म थी. (फोटो साभारः आईएमडीबी)

06
The Prestige 2006

द प्रेस्टिज 2006: यह एक पीरियोडिक फिल्म है, जिसमें 19वी सदी के दो जादूगर अल्फ्रेड और रुपर्ट के बीच कंपीटिशन होता है. लेकिन जब उनमें से एक ऐसी चाल चलता है जो पहले कभी नहीं देखी गई, तो दूसरा उसके रहस्यों को जानने में कोई कसर नहीं छोड़ता. (फोटो साभारः आईएमडीबी)

07
The Dark Night

द डार्क नाइट 2008: ‘द डार्क नाइट’ सबसे बेस्ट बैटमैन फिल्म है. ब्रूस वेन एक ऐसे विलेन से लड़ता है, जो सबसे खतरनाक है. यह एक खूंखार और साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म थी. (फोटो साभारः आईएमडीबी)

08
Inception

इंसेप्शन 2010: क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म को आजतक शायद ही कोई समझ पाया है. फिल्म में कब कल्पना है, कब रियलिटी कुछ समझ में ही नहीं आता है. फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो एक कॉर्पोरेट जासूस की भूमिका निभाते हैं, जो किसी तरह दूसरों के दिमाग में घुसपैठ करने की कला में महारत हासिल कर चुका है. इस फिल्म क बेस्ट पिक्चर और बेस्ट ऑरिजन स्क्रीप्ले की कैटेगरी में ऑस्कर नॉमिनेशन मिला था. (फोटो साभारः आईएमडीबी)

09
The Dark Knight Rises

द डार्क नाइट राइजेज 2012: साल 2008 में आई बैटमैन फिल्म के सीक्वल में बेस्ट कैटवुमन भी देखने को मिली. एनी हैथवे ने यह किरदार निभाया इसके लिए उन्हें सराहा गया. (फोटो साभारः आईएमडीबी)

10
Interstleler

इंटरस्टेलर 2014: फिल्म में मैथ्यू मैककोनाघी ने लीड रोल निभाया. वह एक एक्स पायलट के रोल में थे, जो फैमिली संग सिंपल लाइफ जीता है. अचानक से उसके पास नासा से एक कॉल आता है, तो पृथ्वी के अलावा अंतरिक्ष में जाकर देखता है कि किस ग्रह पर जीवन है. मनुष्य का नया घर बन सकता है. (फोटो साभारः आईएमडीबी)

11
Dunkirk

डनकर्क 2017: डनकर्क दूसरे विश्व युद्ध में हजारों फ्रांसीसी, ब्रिटिश, बेल्जियम और डच सैनिकों की भावनात्मक और दिलचस्प कहानी है. इसमें दिखाया गया है सैनिक कैसे कई दिनों तक बीच पर फंसे रहने के बाद निकलने में सक्षम थे. यह फिल्म बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट पिक्चर की कैटेगरी में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी. (फोटो साभारः आईएमडीबी)

12
Tenet

टेनेट 2020: टेनेट टाइम ट्रैवल पर आधारित फिल्म है. फिल्म में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है, जो दुनिया को एक भयानक घटना का से बचाने रोकने के लिए अपनी टाइम-ट्रैवल पावर का इस्तेमाल करता हूं. लेकिन इसका क्लाइमैक्स दांतों तले उंगलियां चबा देता है. (फोटो साभारः आईएमडीबी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here