Online program launch with Western Sydney University | वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय के साथ ऑनलाइन कार्यक्रम लॉन्च

0

[ad_1]

सोलन14 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

डॉ. यशवंत सिंह परमार वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी और वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय के बीच शॉर्ट टर्म अंतरराष्ट्रीय कृषि अनुसंधान कार्यक्रम हाल ही में ऑनलाइन मोड के माध्यम से शुरू किया गया। इस कार्यक्रम को विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की राष्ट्रीय कृषि उच्चतर शिक्षा योजना के तहत शुरू किया जा रहा है। राष्ट्रीय कृषि उच्चतर शिक्षा योजना का हिस्सा कई भारतीय कृषि विश्वविद्यालय भी है।

इस ऑनलाइन कार्यक्रम का शीर्षिक ‘नवोन्मेष और उद्यमिता कार्यक्रम – कल के उद्यमी’ है। राष्ट्रीय कृषि उच्चतर शिक्षा परियोजना में नौणी विवि को संस्थागत विकास परियोजना प्रदान की गई है। भारत के कई कृषि विश्वविद्यालय, जो राष्ट्रीय कृषि उच्चतर शिक्षा योजना का हिस्सा हैं, ने भी इस कार्यक्रम के लिए वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय के साथ करार किया है। ऑनलाइन प्रोग्राम लॉन्च कार्यक्रम में आईसीएआर के एडीजी (इंटरनेशनल) डॉ ए अरुणाचलम, और नौणी विवि के कुलपति डॉ परविंदर कौशल भी शामिल हुए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here