[ad_1]
कुल्लू19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस गिरफ्त में ऑनलाइन ठगी करने वाले तीनों आरोपी
- फोन करके बैंक अकाउंट नंबर, एटीएम पिन व ओटीपी की जानकारी ली
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पुलिस ऑनलाइन ठगी के मामले में झारखंड के तीन शातिरों को गिरफ्तार करके लाई है। 13 जुलाई 2020 को सदर थाना कुल्लू में 72 साल की बुजुर्ग महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें एक फोन कॉल आया। बात कर रहे व्यक्ति ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर उससे बैंक अकाउंट नंबर, ATM पिन व OTP की जानकारी ले ली। फिर महिला के अकाउंट से उनकी पेंशन के 2 लाख 73 हजार रुपए निकाल लिए। जब महिला को इस ठगी का आभास हुआ तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
पुलिस ने मामले में छानबीन करने के लिए एक विशेष जांच टीम गठित की थी, जिसने 3 शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। SP कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान 27 साल के फारूख ज़ारा पुत्र स्व. दुखान ज़ारा रानीतार ज़मताड़ा झारखंड, 37 साल के मोहिद ज़ारा पुत्र काशीम ज़ारारानीतार ज़मताड़ा झारखंड और 23 साल के साजिद अंसारी पुत्र मासूद अंसारी ज़मताडा झारखंड निवासी के रूप में हुई है।
SP ने बताया कि तीनों को झारखंड के जमताड़ा जिला से गिरफ्तार किया गया है। विशेष जांच टीम में उप निरीक्षक नागदेव, रिंकू के अलावा योगेंद्र कुमार, करम चंद, समसूर, अमर सिंह, प्रवीण कुमार, आशा, सुशमा, विक्रांत, सोनू शामिल थे, शातिरों की तलाश करते हुए झारखंड पहुंचे थे।
[ad_2]
Source link

