One person dies due to drinking poisonous liquor, the condition of another is serious, case filed | जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, केस दर्ज

0

[ad_1]

फरीदाबाद6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छांयसा गांव में जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत भी गंभीर है। मृतक के भाई की शिकायत पर छांयसा थाने की पुलिस केस दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। छांयसा निवासी केशव ने बताया कि उनका बड़ा भाई चरण सिंह 31 अक्टूबर की शाम खेत में काम करने के बाद घर आया और स्कूटर लेकर छांयसा स्थित पेट्रोल पंप पर चला गया था।

वहां काम करने वाले जसवीर के साथ शराब पी। उन्होंने बताया कि जसवीर ने गांव के ही संजीव से शराब मंगाई थी। वह ऑन डिमांड शराब सप्लाई करता है। केशव ने बताया शराब पीने के बाद देर रात उनका भाई चरण सिंह घर पहुंचा। अगले दिन एक नवंबर को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उल्टी होने के साथ-साथ उसे दिखना भी बंद हो गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here