हिसार पहुंचने पर कुमारी बहन शैलजा का किया आभार व्यक्त

0

हिसार ।

हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष व प्रदेश सचिव और सह सचिव द्वारा कुमारी बहन शैलजा का धन्यवाद करके आभार व्यक्त करते हुए।

पदाधिकारियों ने प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल का भी धन्यवाद किया इन्होंने हम सभी का विश्वास करते हुए। जिम्मेदारी प्रदान की है। आज कुमारी बहन शैलजा जी के हिसार आगमन पर सभी पदाधिकारी से रूबरू हुए।काग्रेंस पार्टी के लीगल विभाग के जिला प्रधान रतन सिंह पन्नू ने बताया कि वकील पार्टी व समाज के बीच की कड़ी होता है। आपने हम पर जो विश्वास किया है हम इस कड़ी को और मजबूत करने का काम करेंगे समाज के प्रत्येक वर्ग को पार्टी के साथ जोडने का काम करेंगे ।

लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश सचिव राज कपूर बामल एडवोकेट व राजेश श्याेकंद ने बताया कि काग्रेंस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी बहन सैलजा ने सभी पदाधिकारियों से विचार विमर्श करते हुए कहा कि कमजोर शोषित मजदूर व किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए अधिवक्ता सगंठन को तत्पर रहना होगा। ताकि गरीब किसान मजदूर व कमेरा वर्ग की आवाज को बुलंद किया जा सके। इस पर सभी पदाधिकारियों ने बहन कुमारी सैलजा जी को आश्वासन दिया है कि अधिवक्ता संगठन पार्टी द्वारा सौंपा गया हर काम मजबूती से करेगा।WhatsApp Image 2021 04 08 at 1.59.18 PM

आज भाजपा सरकार द्धारा समाज को तोडने का काम किया जा रहा है हम समाज के सभी वर्गो काे जोडने का काम करेंगे। आगे प्रदेश सह सचिव श्वेता शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वासन दिया है कि काग्रेंस पार्टी की विचार धारा के साथ ज्यादा से ज्यादा महिला वकीलों व समाज की आम महिलाओं को जोड़ने का काम करेंगे। ताकि पार्टी को मजबूत किया जा सके। इस अवसर पर प्रदेश सचिव गुलशन बागोरिया ने भी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here