आर्मी पब्लिक स्कूल हिसार में राष्ट्रीय खेल दिवस पर बच्चों को जीवन में खेलों की अहम् भूमिका के प्रति जागरूक किया|

0

आर्मी पब्लिक स्कूल हिसार में राष्ट्रीय खेल दिवस पर बच्चों को जीवन में खेलों की अहम् भूमिका के प्रति जागरूक किया|

हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाते हुए, आर्मी पब्लिक स्कूल हिसार ने 29 अगस्त को
राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। इस अवसर पर कक्षा बारहवीं के बच्चों के बीच वॉलीबॉल का मैच
करवाया गया जिसमे बारहवीं फ ने जीत हासिल की | यह दिवस प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खेल
और शारीरिक गतिविधियों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। खेल
अध्यापकों द्वारा विभिन्न खेलों से हमारे जीवन पर होने वाले बहुआयामी प्रभावों के बारे में
जागरूक किया गया।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. कविता जाखड़ ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश
डालते हुआ अपने वक्तव्य में बताया कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और हमें भी अपने
जीवन में खेलों को अपनाना चाहिए| खेलों से हमारा शारीर स्वस्थ रहता है और हमारे अंदर नैतिक
गुणों का विकास होता है और साथ ही खेलों से अनुशासन , साहस व मैत्री भाव का विकास होता है|
उन्होंने कहा कि खेलों द्वारा हम देश विदेश में अपने साथ- साथ अपने देश का नाम भी रोशन कर
सकते हैं |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here