Ola : प्राइवेट कैब से सफर के दौरान अक्सर यात्रियों के साथ ऐसा हुआ है कि बुकिंग के वक्त किराया 200 रुपये था लेकिन सफर पूरा होने पर बिल 250 रुपये आया. ऐसे में यूजर्स ड्राइवर को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं. ऐसा ही कुछ बेंगलुरु में एक छात्र के साथ हुआ. हैरानी की बात है कि कैब उसने 730 रुपये में बुक कराई लेकिन राइड खत्म होने पर बिल 700 गुना से ज्यादा आया.
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कॉलेज छात्र उस समय हैरान रह गया जब बेंगलुरु एयरपोर्ट से शहर की एक लोकेशन तक का ओला कैब का किराया शुरू में 730 रुपये दिखाया गया लेकिन बाद में यह बढ़कर 5,194 रुपये हो गया.
730 से 5194 रुपये कैसे पहुंचा किराया
कोलकाता से शहर बेंगलुरु पहुंचे अनुराग कुमार सिंह, ने एयरपोर्ट से शहर के मथिकेरे क्षेत्र के लिए एक ओला ‘मिनी टैक्सी’ बुक की थी. अनुराग सिंह ने लोकेशन तक पहुंचने पर 730 रुपये का भुगतान करने के हिसाब से कैब ली, लेकिन जब वह अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि किराया तेजी से बढ़ गया था. अनुराग सिंह ने टीओआई को बताया, “ओटीपी टाइप करने के बाद उसे ऐप पर मेरा नाम मिला. जब हम लोकेशन पर पहुंचे, तो उसने मुझे अपना फोन स्क्रीन दिखाया और जिसमें फेयर 5,194 रुपये था. मैं चौंक गया क्योंकि अगर मैं पूरे बेंगलुरु में घूमता, तो भी इतना किराया नहीं लगता.”
विवाद के आधा किराया लिया
फिर अनुराग ने अपना फोन चेक किया तो पाया कि राइड कैंसिल रद्द कर दी गई है. चूंकि अनुराग सिंह को ओला कस्टमर सपोर्ट ने बताया था, “अगर यात्रा के अंत में किराया बुकिंग के समय बताए गए किराए से अधिक है, तो इस मुद्दे को एग्रीगेटर्स के ग्राहक सहायता के साथ उठाया जा सकता है और रिफंड संभव हो सकता है.”
इसके बाद अनुराग सिंह और ड्राइवर ने 1,600 रुपये के भुगतान पर राजी हुए जो मूल किराए से लगभग दो गुना था. छात्र ने जब कहा कि हम मामले को पुलिस स्टेशन में सुलझा सकते हैं, तो ड्राइवर ने मुझे फोन पर दिखाई गई राशि का आधा भुगतान करने को कहा.


