Now different interceptors will be patrolling in Shimla and surrounding areas, police bought another vehicle for checking | अब शिमला और आसपास के इलाकों में अलग-अलग इंटरसेप्टर से होगी पैट्रोलिंग, पुलिस ने चेकिंग के लिए एक और वाहन खरीदा

0

[ad_1]

शिमला12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
orig 5kuchamandeedwanapullout pg1 0 1604601647
  • अभी तक पूरे शहर के लिए एक ही था इंटरस्पेटर, हुड़दंग करने वालों पर भी रखेंगे नजर

शिमला शहर और इसके आसपास के इलाकों में अब अलग-अलग इंटरसेप्टर से नाइट पैट्रोलिंग होगी। पुलिस ने पैट्रोलिंग के लिए एक ओर इंटरसेप्टर गाड़ी खरीदी है। अभी तक शिमला पुलिस के पास एक ही इंटरसेप्टर थी जो कि शिमला के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी पैट्रोलिंग कर रही थी। मगर अब दूसरी इंटरसेप्टर आने से ग्रामीण इलाकों और शहरी क्षेत्र में अलग-अलग पैट्रोलिंग होगी। इससे पैट्रोलिंग का समय भी बढ़ेगा।

शिमला पुलिस ने पैट्रोलिंग के लिए इंटरसेप्टर का इस्तेमाल कर रही है। इंटरसेप्टर एक डेडिकेटेड व्हीकल है जो कि नाइट पैट्रोलिंग के काम के लिए अलग से इस्तेमाल की जा रही है। अभी तक एक ही इंटरसेप्टर से शिमला शहर के साथ-साथ शोघी, मशोबरा, कुफरी जैसे अन्य आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी पैट्रोलिंग की जा रही थी।

एक ही गाड़ी से पूरे इलाके को कवर करना आसान नहीं था। इसके चलते शिमला पुलिस ने एक ओर इंटरसेप्टर गाड़ी तैयार की है। इससे मशोबरा, कुफरी, घणहाट्टी, शोघी आदि आसपास के इलाकों में पैट्रोलिंग में इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे पैट्रोलिंग शुरू कर दी गई है। इस तरह ग्रामीण इलाकों में अलग से एक इंटरसेप्टर लगाई गई है जो कि इन इलाकों पर नजर रखेगी। शहर के बाहरी इलाकों में ही रात के समय शरारती और आपराधिक तत्व सक्रिय रहते हैं। इंटरसेप्टर से इन इलाकों में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

क्यूआरटी जवानों से लैस होगी गाड़ी
पैट्रोलिंग के लिए इस्तेमाल की जा रही इंटरसेप्टर में अन्य जवानों के साथ-साथ क्यूआरटी जवान भी तैनात रहते हैं। एक व्हीकल में तीन से चार जवान तैनात रखे जा रहे हैं। ऐसे में अगर अगर रोड पर कोई हुड़दंग या कोई अन्य आपराधिक गतिविधियां करता पाया जाता है तो इनके जवान उनको काबू कर आगामी कार्रवाई के लिए संबंधित थानों की पुलिस को सौंपते हैं।

कैमरे भी होंगे इंस्टॉल
इंटरसेप्टर रात शाम ढलते ही पैट्रोलिंग के लिए निकल रहे हैं और अब रात तक ये लोगों को नजर आ रही हैं। क्राइम या अन्य वारदात की वीडियो रिकार्डिंग करने के लिए इन व्हीकल को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जा रहा है। इसे एविडेंस के तौर पर भी अदालत में पेश किया जा सकता है। इंटरसेप्टर जीपीएस से भी लैस किया जा रहा है ताकि इनको कंट्रोल रूम से ट्रैक किया जा सके।

^पुलिस इंटरसेप्टर से शरारती और आपराधिक तत्वों पर नजर रख रही है। इसके लिए पुलिस दो इंटरसेप्टर को काम में ला रही है। एक से शिमला सिटी और दूसरी इंटरसेप्टर से शहर के आसपास के इलाकों में नाइट पैट्रोलिंग की जा रही है। थानों और चौकियों की पुलिस को भी अपने अपने इलाकों में पैट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। -मोहित चावला, एसपी शिमला

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here