Not only stubble, this burning garbage is also responsible for pollution, huge difference in temperature in the morning and evening, not expected rain now, smog will bother | प्रदूषण के लिए सिर्फ पराली ही नहीं ये जलता कचरा भी जिम्मेदार, सुबह-शाम के तापमान में भारी अंतर, अभी बारिश के आसार नहीं, स्मॉग करेगी परेशान

0

[ad_1]

  • हिंदी समाचार
  • स्थानीय
  • पंजाब
  • जालंधर
  • न केवल स्टब, यह जलता हुआ कचरा प्रदूषण के लिए भी जिम्मेदार है, सुबह और शाम को तापमान में भारी अंतर है, बारिश की उम्मीद नहीं है, अब स्मॉग परेशान करेगा

जालंधर17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
8jcitypullout pg4 0 1 1604867530

सुबह और शाम के टेंपरेचर में गिरावट के बीच जैसे ही नमी जमती है तो शहरी पॉल्यूशन से मिलकर स्मॉग बन रहा है, लेकिन सिर्फ पराली जलाने से वातावरण प्रदूषित नहीं हो रहा बल्कि रोजाना सिटी में कूड़े के ढेर को लगाई जा रही आग से भी हवा का प्रदूषण बिगड़ रहा है।

रविवार को भी चौगिट्टी फ्लाईओवर के साथ बने अवैध डंप पर पूरे दिन कूड़े में लगी आग से आसपास का आसमान धुएं से भरा रहा। सिटी में रोजाना ऐसी हो रही दर्जनों घटनाएं भी स्मॉग को बढ़ावा दे रही हैं।

दूसरी ओर शनिवार-रविवार की रात का टेंपरेचर 9 डिग्री तक गिर गया। जबकि दिन में टेंपरेचर 28 डिग्री तक रहा है। इस तरह दिन व रात के टेंपरेचर में भारी अंतर है और सुबह-शाम स्मॉग भी परेशान कर रहा है।

मौसम विभाग भी बता रहा है कि आने वाले दिनों में फिलहाल बरसात के आसार नहीं हैं। ऐसे में पराली से लेकर कूड़े की आग और ट्रैफिक के कारण उड़ने वाली धूल कण से स्मॉग बनता रहेगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here