New Hyundai i20 Price | New Hyundai i20 Launched; Priced At Rs 8.25 Lakh, Key Specifications Features, and Latest Colours Pictures | हुंडई ने लॉन्च की ऑल न्यू i20 प्रीमियम हैचबैक, शुरुआती कीमत 6.80 लाख रुपए; पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में मिलेगी

0

[ad_1]

  • हिंदी समाचार
  • टेक ऑटो
  • नई हुंडई आई 20 कीमत | नई हुंडई I20 लॉन्च; प्राइज एट 8.25 लाख, की स्पेसिफिकेशंस फीचर्स, एंड लेटेस्ट कलर्स पिक्चर्स

नई दिल्ली22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
new 2020 hyundai i20 launched 1604564263

कार के टॉप वैरिएंट में 10.25-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा

  • इसके डीजल वैरिएंट की शुरुआती कीमत 8.20 लाख रुपए है
  • दोनों वैरिएंट की शुरुआत कीमत में 1.40 लाख रुपए का अंतर है

हुंडई ने अपनी ऑल न्यू 2020 i20 प्रीमियम हैचबैक को लॉन्च कर दिया है। इसके पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ उतारा गया है। पेट्रोल वैरिएंट की शुरुआती कीमत 6.80 लाख रुपए और डीजल वैरिएंट की शुरुआती कीमत 8.20 लाख रुपए है। दोनों वैरिएंट की शुरुआत कीमत में 1.40 लाख रुपए का अंतर है।

हुंडई i20 के वैरिएंट वाइज एक्स-शोरूम कीमतें

वैरिएंट1.2 NA पेट्रोल MT1.2 NA पेट्रोल CVT1.0T पेट्रोल iMT1.0T पेट्रोल DCT1.5 डीजल MT
मैग्ना6.808.20
स्पोर्ट्ज7.608.608.809.00
एस्टा8.709.709.9010.67
एस्टा(O)9.2011.1810.60

कार के सभी वैरिएंट की कीमतें लाख रुपए में दी गई हैं।

काम की खबर: इस मौसम में आप भी बना रहे लॉन्ग राइडिंग का प्लान, तो पहले ये 5 एक्सेसरीज को खरीद लें

हुंडई i20 के इंजन

  • कंपनी ने इसे डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन में लॉन्च किया है। इसमें 1.2-लीटर नेचुरली एस्पायर्ड पेट्रोल इंजन दिया है, जो 83hp पावर और 115Nm टॉर्क जनरेट करता है। अन्य पेट्रोल ऑप्शन में इसमें 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया है, जो 120hp पावर और 172Nm टॉर्क जनरेट करता है।
  • 1.2-लीटर पेट्रोल में 5-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। वहीं, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल में 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।
  • इसमें 100hp के पावर वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया है, ये फोर-सिलेंडर यूनिट से लैस है। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें ऑटोमैटिक ऑप्शन नहीं मिलेगा।
इंजनमाइलेज
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल iMT20 किमी / एल
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल DCT20.28 किमी / एल
1.2-लीटर मैनुअल21 किमी / एल
1.2-लीटर CVT19.65 किमी / ली
1.5-लीटर डीजल मैनुअल

25 किमी / एल

सुविधा की खबर: वॉट्सऐप ने रोल आउट करना शुरू किया री-डिजाइन स्टोरेज मैनेजमेंट टूल, ऐसे करेगा काम

इंटीरियर में मिलेंगे खास फीचर्स

  • कार के टॉप वैरिएंट में 10.25-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले और हुंडई ब्लूलिंक कनेक्टिविटी के साथ आएगा। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंटल क्लस्टर, 7 स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, एंबिएंट लाइट जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।
  • सेफ्टी के लिए इसमें ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेब्लिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेब्लिटी मैनेजमेंट, हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स के साथ बेसिक फीचर्स भी मिलेंगे।
  • इसमें नया डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन, नया मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, क्रोम एक्सेंट, जैसे फीचर्स शामिल हैं।

माइक्रोमैक्स की हुई वापसी: in सीरीज के दो स्मार्टफोन 1b और नोट 1 किए लॉन्च, रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here