New 79 Karena found infected, 2 elderly people broken | नए 79 काेराेना संक्रमित मिले, 2 बुजुर्गों ने तोड़ा दम

0

[ad_1]

रोहतक10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
orig orig0315799933721603834642 1604610619

फाइल फोटो।

स्माॅग और सर्दी के साथ ही अब कोरोना केसों की सक्रियता भी तेजी से बढ़ने लगी है। जहां सर्दी और स्मॉग के कारण सर्दी-खांसी की बीमारी बढ़ रही है, इसी के साथ अब कोरोना का असर भी बढ़ने लगा है। अगस्त तक कोरोना केसों की सक्रियता बढ़ने की जो दर चार फीसदी पर बनी हुई थी। गुरुवार को कोरोना के नए 79 केस मिले हैं।

इसी के साथ सक्रिय केसों की संख्या भी अब 990 दर्ज की गई है। इनमें से 30 को गंभीर होने के चलते अस्पताल में भर्ती रखा गया है। वहीं जिले के 960 मरीज घरों से ही इलाज ले रहे हैं। कोरोना केसों के बढ़ने की रफ्तार 5.4 फीसदी दर्ज की गई। वहीं ठीक होने का आंकड़ा 87 फीसदी ही रह गया है। अब जिले में कुल मौतों की संख्या भी 81 पहुंच गई है।

गुरुवार को कोरोना से संक्रमित दो मरीजों की मौत की पुष्टि भी की गई है। दोनों बुजुर्ग हैं और दोनों की उम्र 60 से ऊपर की है। पहली मौत हालांकि 27 अक्टूबर को हुई थी। ब्राह्मणवास के 61 वर्षीय व्यक्ति को 12 अक्टूबर को पीजीआईएमएस के वार्ड तीन में भर्ती करवाया गया।

यहां पर उनके लक्षणों की जांच के बाद उन्हें गंभीर मानते हुए कोविड आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इसके बाद 27 अक्टूबर को इनका निधन हो गया। बाद में मौत के कारणों की पड़ताल की गई तो अब 6 नवंबर को मालूम हुआ कि इनकी मौत का कारण कोरोना पाॅजिटिव होना रहा है। वहीं चमनपुरा गांव की 88 वर्षीय महिला को भी कोरोना संक्रमित होने के कारण मृत घोषित किया गया है।

महम में एक साथ मिले 16 पॉजिटिव
गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक 16 पॉजिटिव केस तो अकेले महम क्षेत्र से ही मिले हैं। इनमें वार्ड नंबर आठ से एक दुकानदार, तीन गृहिणी, एक छात्र, वार्ड नंबर छह से छात्र, वार्ड 5 से बुजुर्ग, वार्ड 12 से तीन गृहिणी, एक बुजुर्ग, एक छात्र, वार्ड सात, वार्ड दो और वार्ड नौ से भी पॉजिटिव केस यहां पर सामने आए हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here