अपने अंदाज का जादू बिखेरती दिखी नेहा, तो विक्रांत मेस्सी के स्टाइल ने छुए दिल

0

नेहा का स्टाइल गेम हमेशा शानदार दिखता है. आज भी वो बहुत कमाल के अंदाज में दिखीं. वो काले रंग के ट्राउजर के साथ मैचिंग कोट पहनी नजर आईं. इसके साथ उन्होंने नेकलेस कैरी किया है, जो उनके लुक को कमाल का दिखा रहा है.

मोना सिंह

मोना सिंह ने अपने काम से फैंस के दिल में बहुत खास जगह बनाई है. अवॉर्ड नाइट के लिए उन्होंने भी काले रंग का चुना. साथ ही लोंग हिल्स पहनी. मोना यकीनन बहुत बढ़िया दिख रही हैं.

अली और ऋचा

अली और ऋचा भी एक साथ पहुंचे. रिचा ब्लू कलर के अनारकली स्टाइल सूट में दिखीं. तो उनके हब्बी ब्लैक कलर के लुक में नजर आए. दोनों जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं और एक साथ बहुत अच्छे दिख रहे हैं.

विक्रांत मैसी

’12वीं फेल’ में शानदार काम करने वाले विक्रांत मैसी भी आज नजर आए. अभिनेता कुछ दिन पहले ही पापा बने हैं. कोट के साथ टाई वाले अंदाज में विक्रांत बढ़िया दिख रहे हैं.

करण जौहर अवॉर्ड नाइट में न पहुंचे ऐसा कैसे हो सकता है. ब्लैक कलर के पेंट-कोट और शूट में उन्हें आज देखा गया. इसके साथ वो आंखों पर शेड्स लगाए दिखे. करण का लुक बहुत डैशिंग लग रहा है.

बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनने के बाद से ईशा मालवीय खूब लाइमलाइट लूट रही हैं. उन्हें हर छोटे-बड़े इवेंट में देखा जाता है. गोल्डन चॉइस अवॉर्ड के रेड कार्पेट पर भी वो यूनिक स्टाइल का जंप सूट पहनी दिखीं. उनका लुक कमाल दिख रहा है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here