Neha dhupia: प्रेगनेंसी के 3 साल बाद हुआ नेहा का कमबैक, जानिए

0

Neha dhupia: नेहा धूपिया बॉलीवुड में बीते कई साल से सक्रिय हैं. एक्ट्रेस ने अपने लंबे करियर के दौरान कई फिल्मों में काम किया, लेकिन किसी भी फिल्म से वह शोहरत के शिखर पर न पहुंच पाईं. एक्ट्रेस ने अपनी ज्यादातर फिल्मों में साइड रोल निभाया, लेकिन  साल 2022 में आई फिल्म ‘ए थर्सडे’ से एक्ट्रेस ने वो पहचान हासिल की जिसकी वो हकदार थीं. इस फिल्म में उन्होंने एक प्रेग्नेंट पुलिस अफसर का किरदार निभाया था और इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह असल में प्रेग्नेंट थीं. ‘ए थर्सडे’ में अपने दमदार किरदार से नेहा धूपिया ने सभी को हैरान कर दिया था और इस फिल्म में उनके.

प्रेग्नेंसी के बाद वह फिल्म ‘गुड मॉर्निंग’ में दिखी थीं. अब नेहा धूपिया कुछ साल के ब्रेक के बाद पर्दे पर एक बार फिर दमदार वापसी करने को तैयार हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने कहा, ‘काम से ब्रेक लेना मेरा सोचा-समझा फैसला नहीं था. बीच में मुझे काम मिलना भी कम हो गया था. मैं झूठ नहीं बोलूंगी. प्रेग्नेंसी के दौरान लोगों को ये भी लगता था कि मैं शायद ब्रेक पर हूं और अपने परिवार पर ध्यान दे रही हूं जोकि पूरी तरह से गलत भी नहीं था’.

एक्ट्रेस आगे कहती हैं, ‘ अब मैं पूरी तरह से पर्दे पर वापसी करने को तैयार हूं. अभी मेरे पास कुछ फिल्में हैं. मैं अभी विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के साथ एक फिल्म में काम कर रही हूं. ये फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी. इसके साथ ही मैं एक वेब सीरीज पर भी काम कर रही हूं और वो भी अगले साल ही रिलीज होगी’.

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाने के बारे में बात करते हुए नेहा धूपिया कहती हैं, ‘ मैं अपनी पर्सनल और  प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाने की कोशिश करूंगी. काम करते हुए बच्चों को मिस करना और उनके साथ टाइम स्पेंड करने का मन करता है, लेकिन इन सब चीजों को धीरे-धीरे हैंडल करना सीख लूंगी’.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here