Nasim shah injured : एशिया कप को लेकर हर देश के दर्शक काफी उत्सुक है. लगातार परफॉरमेंस को देखते है हुए पाकिस्तान की कंडीशन कुछ ठीक नहीं लग रही है.
पाक क्रिकेट टीम को बाहर होने के बाद अब एक और बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है. भारत के खिलाफ खेले गए सुपर 4 मुकाबले के दौरान चोटिल हुए दिग्गज फ़ास्ट बोलर नसीम शाह का विश्व कप में खेलना कठिन है.
खबरों के जरिए माना जा रहा है की इस गेंदबाज की हालत इस चोट की वजह से नाजुक है. शायद वे अगले कुछ महीनों तक मैदान पर नहीं उतर पाएंगे.
चोटिल खिलाड़ियों की समस्या
इस बार दो मुकाबले लगातार हारने के बाद बाहर हुआ पाकिस्तान इस समय चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से काफी परेशान है. भारत के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को करारी हार झेलनी पड़ी थी.
Railway Recruitment: रेलवे में इन पदों पर निकली बम्पर भर्ती, इस तरह करें आवेदन
इस मैच के दौरान तेज गेंदबाज नसीम शाह चोटिल हो गए थे और अपने 10 ओवर का कोटा पूरा नहीं कर पाए. श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले वह एशिया कप से बाहर हो गए और अब उनके भारत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से बाहर होने की खबर है.
विश्व कप से बाहर होना निश्चित
नसीम शाह के कंधे पर लगी चोट की वजह से अब उनका इस भारत में होने वाले विश्व कप से बाहर होना निश्चित माना जा रहा हैं. माना जा रहा है की अब वह आने वाले महीनों तक मैदान पर नहीं उतर पाएंगे.
उनके लिए सिर्फ यह विश्व कप ही नहीं अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना भी काफी मुश्किल हो गया है. वहीं पाकिस्तान सुपर लीग में भी भाग लेने की संभावना कम हो चुकी है.
भारत के खिलाफ ही हो गए थे चोटिल
इनको एशिया कप सुपर 4 में भारत के खिलाफ खेलते हुए ही चोट लगी थी. वे काफी चोटिल होने के कारण ही 9.2 ओवर की गेंदबाजी की कर पाए थे.
Dream Astrology: अगर सपने में होली खेलने या रंग देखने से मिलती है ऐसी खबर, जानिए
इतना ही नहीं फिर बैटिंग के लिए भी मैदान पर नहीं उतरे. भारत के 356 रन के जवाब में पाकिस्तान 8 विकेट पर 128 रन ही बना पाया था. हारिस राउफ और नसीम ने बल्लेबाजी नहीं की थी.


