[ad_1]
नालागढ़7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नालागढ़ से रामशहर की ओर जाने वाला मार्ग सिलनूपुल तक मार्ग को सात मीटर चौड़ा करने का काम शुरू हो चुका है। अब तंग सड़क के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी। पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने सड़क के कार्य का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए ताकि पहाड़ी पंचायतों में रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
जानकारी के अनुसार सिलनुपुल तक मार्ग को चौड़ा व नालागढ़ से चौकीवाला तक सड़क के निर्माण कार्य करीब डेढ़ करोड़ की लागत से चकाचक हुआ है। पूर्व विधायक ने कहा कि चौकीवाला तक मार्ग की हालत सुधारी जा चुकी है जबकि सिलनुपुल तक सड़क को चौड़ा करने का काम चला हुआ है।
उन्होंने कहा कि ढेरोवाल से नालागढ़ और नालागढ़ से रामशहर वाया कुनिहार-शिमला मार्ग को बनाने के लिए केंद्र सरकार से स्वीकृति प्राप्त कर ली है और अब डीपीआर बनाने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि जो सड़कें कांग्रेस के कार्यकाल में खस्ताहाल थी उन्हें चकाचक कर दिया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से प्राथमिकता के तौर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की हालत को सुधारने की लिए समय-समय पर मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि बग्लैहड से स्वारघाट तक रोड के जीर्णोद्धार के लिए 32 करोड़ रुपए केंद्र सरकार से स्वीकृत करवा दिए गए है।
[ad_2]
Source link

