[ad_1]
केलवाड़ा (बारां)/जोधपुर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
केलवाड़ा (बारां). गिरफ्तार आरोपी नायब तहसीलदार हरि प्रसाद गुप्ता (बीच में)।
एसीबी बारां की टीम ने कृषि भूमि का सीमा ज्ञान करवाने के बदले 25 हजार रुपए की रिश्वत लेने के मामले में केलवाड़ा के नायब तहसीलदार हरिप्रकाश गुप्ता को ट्रैप कर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान एसीबी ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद की। आरोपी नायब तहसीलदार को गुरुवार को एसीबी कोर्ट कोटा में पेश किया जाएगा।
एसीबी सीआई ज्ञानचंद मीना ने बताया कि केलवाड़ा निवासी परिवादी रामकल्याण ओझा ने एसीबी कार्यालय पर 17 अगस्त को शिकायत दी थी। इसमें बताया कि परिवादी रामकल्याण ने केलवाड़ा कस्बे में खसरा 353 में से 0.14 बीघा कृषि भूमि क्रय कर 16 जुलाई को उपतहसील केलवाड़ा में रजिस्ट्री करवाई थी।
उस भूमि पर सीमा विवाद होने पर सीमा ज्ञान करवाने के लिए परिवादी ने नायब तहसीलदार हरिप्रकाश गुप्ता से संपर्क किया तो सीमा ज्ञान करवाने की एवज में उसने 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।
ऐसे में परिवादी ने 17 अगस्त को एसीबी कार्यालय बारां पर शिकायत दी। एसीबी की ओर से शिकायत का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी नायब तहसीलदार हरिप्रकाश गुप्ता की ओर से रिश्वत की राशि मांगने की पुष्टि हुई।
एसीबी टीम ने बुधवार को ट्रैप किया । इस दौरान नायब तहसीलदार गुप्ता ने उपतहसील कार्यालय में परिवादी से 25 हजार रुपए की रिश्वत ली और रिश्वत की राशि टेबल की दराज में रख लिए। इशारा पाते ही एसीबी टीम ने दबिश दी। आरोपी नायब तहसीलदार हरिप्रकाश गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद की गई।
जालोर : ग्राम पंचायत का कनिष्ठ सहायक 7700 घूस लेते गिरफ्तार
जोधपुर. मनरेगा योजना में 100 दिन की मजदूरी के पर जॉब कार्ड को निरंतर करने की एवज में मजदूर से आधी मजदूरी रिश्वत में मांगने वाले एक ग्राम पंचायत के कनिष्ठ सहायक को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जालोर टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
डीआईजी (एसीबी) डॉ. विष्णुकांत ने बताया कि जालोर जिले के बागोडा थानांतर्गत वाडा भाडवी निवासी बाबूलाल विश्नोई की ओर से 2 नवंबर को शिकायत मिली थी कि परिवादी व उसकी पत्नी के जॉब कार्ड को निरंतर मनरेगा कार्य में चालू रखने की एवज में ग्राम पंचायत का कनिष्ठ सहायक बाबूलाल चौधरी जमा राशि 15,140 रुपए का 50 प्रतिशत के हिसाब से आधी राशि यानि 7700 रुपए की रिश्वत मांग रहा है। पुष्टि होने पर आरोपी कनिष्ठ सहायक बाबूलाल चौधरी को 7700 रुपए लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
[ad_2]
Source link

