Murder In Public: बिहार में दिखा मोब लीचिंग का अनोखा केस, एक दिन में 4 हत्या

0

Murder In Public: बिहार में भीड़ का खौफनाक चेहरा देखने को मिला है. सोमवार को दो अलग-अलग मामलों में चार लोगों को पीट-पीटकर भीड़ ने मौत के घाट उतार दिया. मकर संक्रांति की सुबह जहां सासाराम में जहां मंत्री अनीता देवी के गांव में बच्चे की हत्या के बाद घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी गई वहीं औरंगाबाद में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों को पीट-पीटकर मार डाला गया. रोहतास में हुई इस घटना के बाद पुलिस अभी भी गांव में कैंप कर रही है. चूकि मामला दो पड़ोसियों से जुड़ा है इस कारण तनाव की स्थिति से भी इनकार नहीं किया जा सकता.

सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार के देखरेख में इस पूरे मामले की जांच चल रही है. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है. बीते रात सासाराम के सिविल एसडीओ आशुतोष रंजन भी गांव में मौजूद रहे एवं स्थिति को सामान करने में लग रहे. बता दे की आक्रोशित लोगों ने कल शाम में सासाराम से आरा जाने वाली सड़क को मोकर के पास जाम कर दिया था तथा शिवम की हत्या करने वाली चिंता देवी के परिवार के लोगों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी.

चार लोगों की हत्या कर दी गई. कार पार्किंग के दौरान हुए विवाद में गोलीबारी और मारपीट हुई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. घटना बारून-नबीनगर मार्ग पर नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के पास की है. बताया जाता है कि नाश्ता-चाय की दुकान के आगे कार पार्किंग को लेकर दुकानदार और कार सवार युवकों के बीच झड़प हुई थी. इसी दौरान कार सवार एक युवक ने पिस्टल से फायरिंग कर दी जो दुकानदार को न लगकर पास रहे रामशरण चौहान नाम के एक अन्य शख्स को लग गई जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार सवार 4 लोगों पर हमला बोल दिया.

ग्रामीणों के इस हमले में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई थी. दोनों घायलों को नबीनगर में आवश्यक प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन इलाज के लिए ले जाने के क्रम में एक की मौत हो गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here