[ad_1]
अमृतसर8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नवांपिंड के सुनार विक्रमजीत सिंह और सुखबीर कौर के आत्महत्या केस की मुख्य आरोपी आरोपी डिसमिस सब इंस्पेक्टर संदीप कौर को मकबूलपुरा थाना पुलिस पूछताछ के लिए जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके 3 दिन का रिमांड लिया है। इस दौरान उसका मोबाइल फोन बरामद करने और सुसाइड नोट के मुताबिक तंग करने वाले अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ थाना मकबूलपुरा और जंडियाला गुरू में मामले दर्ज हैं।
वहीं मृतक दंपत्ति की बेटी तनप्रीत कौर ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से फोन पर बात करके उसे इंसाफ दिलाने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी थी। इसके बाद थाना जंडियाला गुरु पुलिस ने आरोपी एसआई को श्री हरगोबिंदपुर से गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि विक्रमजीत सिंह ने 10 अक्तूबर 2020 को एसआई संदीप कौर से दुखी होकर बटाला रोड स्थित होटल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
[ad_2]
Source link

