Mistake was made in the purchase of millet by raiding, a case was registered against two traders | छापामारी कर बाजरे की खरीद में गड़बड़ी पकड़ी, दो व्यापारियों पर मामला दर्ज

0

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

फर्रुखनगर12 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

बाजरे की खरीद में फर्जीवाडा की शिकायत पर थाना फर्रुखनगर पुलिस व मार्केट कमेटी की खुफिया टीम ने शनिवार को अनाज मंडी छापामारी की। टीम ने एक व्यापारी को बिना बिल, स्टोक रजिस्टर के बाजरे से भरी एक कैंटर को जब्त किया है। मार्केट कमेटी के सचिव मनिष रोहिल्ला के बयान में दो व्यापारी भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की फर्रुखनगर अनाज मंडी में फर्जीवाड़े से बाजरा लाया व गोदाम में उतारा जा रहा है। 30 अक्टूबर को सांय करीब तीन बजे सूचना के उपरांत पुलिस टीम ने मार्केट कमेटी की टीम को साथ लेकर कर छापेमारी की तो दुकान नंबर 25 फर्रुखनगर के सर्विस रोड पर गाडी अशोका लिलेंड केंटर फर्जी फर्म बिल पर 301 कट्टा बाजरा में से आधा कट्टा उतार चुके थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here