[ad_1]
- हिंदी समाचार
- स्थानीय
- पंजाब
- विदेश मंत्रालय ने गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के प्रबंधन और रखरखाव के हस्तांतरण पर पाकिस्तान के राजनयिक को समन किया
बटालाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
श्री करतारपुर साहिब
श्री करतारपुर साहिब के प्रबंधन को लेकर पाकिस्तान सरकार द्वारा लिए गए फैसले का विरोध करते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय की ओर से पाकिस्तानी राजनयिक को समन भेजे गए हैं। विदेश मंत्रालय ने पत्र जारी करके कहा था कि पाकिस्तान का फैसला सिख संगत की आस्था और धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है। इस तरह के फैसले पाकिस्तान सरकार की पोल खोलते हैं। इन हरकतों से पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने उजागर होता है।
गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के प्रबंधन और रखरखाव के हस्तांतरण पर पाकिस्तान के राजनयिक को बुलाने के लिए विदेश मंत्रालय (MEA)। https://t.co/8Rs2pec7g0
– एएनआई (@ANI) 6 नवंबर, 2020
पाकिस्तान ने ईटीपीबी को सौंप दिया है प्रबंधन
श्री करतारपुर साहिब को लेकर पाकिस्तान ने अब एक नई चाल चली है, जिसका भारत में विरोध किया जा रहा है। दरअसल, पाक सरकार ने फैसला लिया है कि श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा का प्रबंधन अब पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (PSGPC) नहीं देखेगी। बल्कि इसकी जिम्मेदारी अब ईटीपीबी (Evacuee Trust Property Board) को सौंपी गई है।
एसजीपीसी ने भी दर्ज कराया था विरोध
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने पाकिस्तान के इस फैसले की कड़े शब्दों में निंदा की है। एसजीपीसी अध्यक्ष का कहना है कि पाकिस्तान की सरकार ने गलत फैसला लिया है। इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। करतारपुर साहिब का प्रबंधन PSGPC ही देख सकती है। क्योंकि वह सिख संगत की भावनाओं और करतारपुर साहिब के महत्व को अच्छे से समझती है।
[ad_2]
Source link

