Main Atal Hoon: ‘मैं अटल हूँ’ ने आज की इतनी कमाई, देखें ट्रेलर

0

Main Atal Hoon: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी की ‘मैं अटल हूं’ 19 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. ‘मैं अटल हूं’ में पंकज त्रिपाठी की अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है. वैसे पहले दिन कमाई के मामले में ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. जानिए ‘मैं अटल हूं’ ने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का बिजनेस किया है.

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘हनुमान’ और ‘गुंटूर कारम’ जैसी साउथ फिल्मों का कब्जा है. इस बीच पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ रिलीज हुई है. ऐसे में फिल्म की ओपनिंग बहुत कम कमाई से हुई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ से खाता खुला है. हालांकि, ये अर्ली एस्टीमेट है. ऑफिशियल डेटा आने के बाद फिल्म की कमाई में थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है.

 

पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग की हुई तारीफ
पंकज त्रिपाठी ने सिल्वर स्क्रीन पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को बहुत खूबसूरती के साथ उतारा है. हर तरह उनकी अदाकारी को सराहा जा रहा है. फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी के संघर्ष और उनके राजनीतिक सफर को बारीकी से दिखाया गया है. इतना ही नहीं, ‘मैं अटल हूं’ महात्मा गांधी की हत्या, इमरजेंसी का दौर, पोखरण न्यूक्लियर टेस्ट और कारगिल युद्ध जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र करती है.

प्रोस्थेटिक मेकअप का लिया सहारा
‘मैं अटल हूं’ की शूटिंग से पहले पंकज त्रिपाठी को हर दिन मेकअप रूम में दो घंटे बिताने पड़ते थे. अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में ढलने के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप के जरिए उनका लुक तैयार किया जाता था. पंकज त्रिपाठी ने प्रोस्थेटिक मेकअप के साथ 46 डिग्री सेल्सियस तापमान में 12-12 घंटे लगातार शूटिंग की थी, जो उनके लिए काफी मुश्किलों भरा रहा है.

रवि जाधव ने किया फिल्म का निर्देशन
‘मैं अटल हूं’ की कहानी ऋषि विरमानी और रवि जाधव ने मिलकर लिखी है. वहीं, इसका निर्देशन रवि जाधव ने किया है. इसमें पंकज त्रिपाठी के अलावा पीयूष मिश्रा, राजेश दुबे, हर्षद कुमार और मधू सिंह जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई है. मालूम हो कि इससे पहले पंकज त्रिपाठी ने कभी किसी बायोपिक में काम नहीं किया था. मैं अटल हूं उनकी पहली पहली बायोपिक फिल्म है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here