Mahila Mandal Savag carried out a cleanliness drive, drains and stepwell cleaning | महिला मंडल सावग ने चलाया सफाई अभियान,नालियों और बावड़ी की सफाई

0

[ad_1]

एक औरएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक
orig 10himachal dak pg4 0 1605040782

स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायत दावटी में महिला मंडल सावग की प्रधान लीला देवी की अध्यक्षता में संपूर्ण गांव की नालियों और बावड़ी की सफाई की गई। महिला मंडल सावग की उपप्रधान निशा देवी व सचिव उमा देवी ने बताया कि महिला मंडल सावग को अनेकों बार सफाई अभियान के लिए पुरस्कृत भी किया गया है और महिला मंडल द्वारा गांव की साफ सफाई का खास ध्यान रखा जाता है।

ताकि गांव में स्वच्छता बनी रहे और कोई भी बीमारी न फैल सके। उन्होंने कहा कि हर महीने गांव की नालियों और बावड़ी की साफ सफाई की जाती है। महिला मंडल सावग कई बार समाजिक कार्यों में अपना योगदान दे चुका है। इस मौके पर चंचल देवी,कृष्णा देवी,मोनिका,आशा देवी,रक्षा देवी,मीना देवी,रीता देवी,मंजू देवी सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here