Kuldeep Rathore said – The government does not have any plan to deal with the Corona epidemic | कुलदीप राठौर ने कहा -कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार के पास नहीं है कोई प्लान

0

[ad_1]

शिमला2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
orig 21603322503 1605134994

फाइल फोटो

  • सरकार की विफलता के कारण राज्य में अब तक कोरोना से 400 मौतें हुईं

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह प्रदेश में कोरोना महामारी को लेकर कतई गंभीर नही है। महामारी से निपटने के लिए न तो सरकार के पास कोई दिशा है और न ही प्लान है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को अब रामभरोसे ही छोड़ दिया है जो बहुत ही चिंता का विषय है।

केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के चलते महंगाई काफी बढ़ गई है। मंहगाई के विरोध कांग्रेस वीरवार को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र के दबाब में बिना सोचे-समझे फैसले लोगों पर थोप रही है। प्रदेश में स्कूल खोलने का फैसला भी बिना किसी तैयारी से जल्दबाजी में लिया गया, जिसे रद्द कर दिया गया।

उन्होंने कोरोना से निपटने में विफलता का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में अब तक 400 से अधिक मौतें हो चुकी है और दिनों-दिन इसका संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शहर के अस्पतालों में संक्रिमत लोगों को बेड तक नही मिल रहे। सरकार ने पांच नए कोविड सेंटर खोलने की बात कही थी, मगर वे आज तक नही खुले।

अस्पतालों में डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन व अन्य स्टाफ भी संक्रमण की चपेट में आ रहा है। सरकार प्रोटोकॉल फॉलो करने में पूरी तरह विफल रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार के जनविरोधी नीतियों व निर्णयों का जमकर विरोध जारी रखेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न तो बढ़ती मंहगाई पर ही अंकुश लगा पा रही है और न ही बेरोजगारी दूर करने के कोई उपाय कर रही है।

राठौर ने बिहार चुनाव के परिणाम पर कहा कि अब समय आ गया है कि देश मे चुनाव प्रणाली पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। ईवीएम की आधी रात तक गिनती अपने आप मे कई प्रश्न पैदा करती है। उन्होंने कहा जिस प्रकार से भाजपा के शासनकाल मे स्वात्यता प्राप्त संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है, वह बेहद चिंतनीय है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here