ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल के प्रांगण में आज सिविल अस्पताल के सौजन्य/सहयोग से 15 से 18 साल के विद्यार्थियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया l

0

ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल के प्रांगण में आज सिविल अस्पताल के सौजन्य/सहयोग से 15 से 18 साल के विद्यार्थियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया l

सिविल अस्पताल की डॉ मोनिका बांगा(कैंप सुपरवाइज़र ) व विद्यालय की डॉक्टर रेणु जैन की निगरानी में विद्यालय के 270 विद्यार्थियों ने समाज और देश को कोविड महामारी से मुक्त करने हेतु टीकाकरण करवाया l विद्यार्थियों के माता-पिता ने भी अपने बच्चों का उत्साह बढ़ाया व सहयोग दिया l
ओ पी जिन्दल मॉडर्न स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती नंदिता साहू ने सिविल अस्पताल की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को भी धन्यवाद दिया कि उन्होंने देश व राष्ट्र की सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है l ऐसी ही जागरूकता, सहयोग और साथ से हम देश को कोरोना मुक्त करने में सक्षम होंगे l271211908 429917675582243 6995304962381011659 n

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here