Kasturba Hospital’s paramedical staff and nurse performed | कस्तूरबा अस्पताल के पैरामेडिकल स्टॉफ व नर्स ने किया प्रदर्शन

0

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली16 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
orig origdownload 7 11603151904 1604009684

फाइल फोटो

  • प्रदर्शनकारियों को पिछले 4 महीने से वेतन नहीं दिया गया है

हिंदूराव अस्पताल के बाद गुरुवार को कस्तूरबा अस्पताल में पिछले 4 महीनों से वेतन ना मिलने से नाराज नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ ने 3 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक की और जमकर प्रदर्शन किया। इसके चलते ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं बंद रही। जिसके चलते मरीजों को इलाज बगैर वापिस जाने को मजबूर होना पड़ा।

कस्तूरबा अस्पताल के प्रदर्शनकारी नर्स व पैरामेडिकल कर्मियों ने बताया कि जब प्रशासन ने डॉक्टरों को वेतन दे दिया तो हमारा वेतन क्यों नहीं दे रहें हैं। हम भी अपनी जान जोखिम में डाल कर मरीजों का सेंपल लेते हैं, लेकिन हमारे साथ दिल्ली सरकार व निगम प्रशासन सौतेला व्यवहार क्यों कर रहा है।

पिछले 4 महीनों से वेतन नहीं मिलने के चलते हमें घर परिवार भी चलना मुश्किल हो गया है। प्रशासन को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वेतन नहीं मिला तो हम निगम के सभी अस्पतालों को ठप कर देंगे। बुधवार को डॉक्टरों की हड़ताल को महापौर जय प्रकाश ने जूस पिलाकर तुड़वाया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here