
अनुपमा परमेश्वरन ने दुल्हन के गेटअप में अपनी तस्वीरें साझा कीं जिनमें उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है और इस लुक में उन्होंने अपनी एक्साइटमेंट को भी फैंस के साथ बयां किया है. उनका ये रूप देख कई फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और आप उनके पोस्ट के रिएक्शन खुद भी देख सकते हैं.

क्योंकि कुछ लोगों ने उनका ब्राइडल लुक देखा और दुल्हन वाले उत्साह को देखा तो तुरंत बदाइयां देनी शुरू कर दीं. वहीं कुछ ने उनकी शादी के कयास लगाते हुए हैरानी भी जताई है लेकिन ये किसी ने जानने की कोशिश नहीं की कि आखिर उनके ब्राइडल लुक की असली वजह क्या है.

अनुपमा ने अपनी खूबसूरत झलकियां शेयर कर कैप्शन में लिखा, जब नेत्रु वराई (Netru Varai) की बात सुनकर दुल्हन कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड हो गई.. अनुपमा परमेश्वरन तस्वीरों में काफी शर्मीली और एक्साइटेड दुल्हल लग रही हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें सायरन सेट पर नेतरू वराई को सुनना अच्छा लगता है.

दरअसल, Netru Varai अनुपमा की अगली फिल्म SIREN का एक खूबसूरत सॉन्ग है जो हाल ही में रिलीज हुआ है. इस गाने को श्रीवल्ली फेम Sid Sriram ने आवाज दी है और ये एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला गाना है जिसे कानों को एक अलग ही सुकून मिलेगा.

Netru Varai को सुनकर ही दुल्हन के रोल में अनुपमा भी एक्साइटेड दिख रही हैं. सायरन में अभिनेत्री के हीरो जयम रवि हैं और उनकी हालिया तस्वीरें देख लोगों ने बिना सोचे समझे ये भी अनुमान लगाया कि उन्होंने किसी से गुपचुप शादी कर ली है. हालांकि, ये तस्वीरें किसी फिल्म की शूटिंग का ही हिस्सा हैं और ऐसा कुछ नहीं है.

दुल्हन के रूप में अभिनेत्री अपनी अनोखी अदाओं के साथ बेहद प्यारी लग रही हैं. खूबसूरत साड़ी पहनकर अनुपमा ने खुद को पारंपरिक आभूषणों और फूलों से सजाया. बालों का गजरा और हैवी ज्वैलरी उनके लुक को इंप्रेसिव बना रही है. इससे पहले अनुपमा परमेश्वरन अभिनेता निखिल सिद्धार्थ की कार्तिकेय 2 के साथ ब्लॉकबस्टर में दिखी थीं. उन्हें आखिरी बार बटरफ्लाई सीरीज में देखा गया था.

अभिनेत्री के पास पाइपलाइन में कुछ दिलचस्प परियोजनाएं भी हैं, जिनमें टिल्लू स्क्वायर भी शामिल है, जो ब्लॉकबस्टर फिल्म डीजे टिल्लू की बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी के रूप में रिलीज होने के लिए तैयार है. वे ईगल में मास महाराजा रवि तेजा के साथ स्क्रीन स्पेस भी साझा कर रही हैं. अनुपमा के पास एक तमिल फिल्म के साथ-साथ एक मलयालम फिल्म भी है.


