जॉन वेस्ले काॅन्वेंट में आयोजित किया गया करोना वैक्सीन कैंप

0

जॉन वेस्ले काॅन्वेंट में आयोजित किया गया करोना वैक्सीन कैंप

गोहाना रोड स्थित जॉन वेस्ले काॅन्वेंट में वैश्विक महामारी कारोना से जूझने और उसे समाप्त करने हेतु कैंप आयोजित किया गया।यह टीकाकरण 45 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग वालों को लगाया गया।इस टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग से आई टीम ने अध्यापकों व अभिभावकों को वैक्सीन की सकारात्मकता के बारे में अवगत करवाया और टीकाकरण के लिए बढ़- चढ़ कर हिस्सा लेने व दूसरे लोगों को वैक्सीन लगवाने और साथ ही साथ सोशल डिस्टेंसिंग , मास्क, समय-समय पर हाथ धोने तथा सैनिटाइजर आदि करने के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या श्रीमती ममता मलिक ने कहा कि इस प्रकार का कैंप लगाने के पीछे देश व संसार को करोना वायरस से बचाने के लिए यह एक स्कूल व स्टाफ की तरफ से छोटा सा योगदान है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस प्रकार की वैक्सीनेशन वायरस को कमजोर करने में सफल साबित हो रही है, और हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मददगार है । उन्होंने स्वास्थ्य विभाग रोहतक का भी इस कैंप के लिए स्कूल को चयनित करने पर धन्यवाद दिया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here