करिश्मा कपूर ने ओटीटी पर खोली करीना की पोल, बताया बजा राज

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने ओटीटी के जरिए अपने करियर की दूसरी पारी की शुरुआत की है. वह 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में शुमार रही हैं. गोविंदा के साथ करिश्मा कपूर की ऑनस्क्रीन जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की गई. दोनों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. अब करिश्मा कपूर बहुत जल्द ‘मर्डर मिस्ट्री’ फिल्म में नजर आएंगी. इन दिनों करिश्मा कपूर फिल्म के प्रमोशन के जुटी हुई हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी बहन करीना कपूर को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए.

करीना कपूर और करिश्मा कपूर के बीच गजब की बॉन्डिंग है. दोनों एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाते हैं. करिश्मा ने खुलासा किया है कि बचपन में करीना कपूर उन्हें बहुत परेशान करती थीं. नेटफ्लिक्स इंडिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें करिश्मा कपूर कई सवालों के जवाब देती नजर आ रही हैं.

 

करीना बचपन में करिश्मा को कैसे करती थी परेशान?
वीडियो में देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस से पूछा जाता है कि बचपन में वो कौन सी चीज है जो आपकी बहन आपको परेशान करने के लिए करती थी? इस सवाल के जवाब में करिश्मा ने कहा, ‘वो मेरी सारी जींस ले लेती थी और उन्हें कभी वापस नहीं किया.’

इसके बाद करिश्मा कपूर से पूछा गया कि आप अपनी बहन को कैसे बुली करती थी? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘ओह माय गॉड. मैं अच्छी बहन हूं. उसे कभी भी बुली नहीं किया.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here