Karan Johar Show: ईशा मालवीय ने मुनव्वर फारुकी के किरदार पर उठाई उंगली तो करन जोहर ने दिया करारा जवाब, देखिए पूरा विडियो

0

Karan Johar Show: ‘बिग बॉस’ के मौहल्ले में इन दिनों कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की लव लाइफ चर्चा का विषय बनी हुई है. शो के सभी कंटेस्टेंट्स जमकर मुनव्वर के किरदार पर सवाल उठा रहे हैं. कंटेस्टेंट आयशा खान शो में एंट्री के बाद से ही लगातार मुनव्वर पर कई आरोप लगा रही हैं. उन्होंने कॉमेडियन पर एक साथ कई लड़कियों को डेट करने का आरोप भी लगाया जिसके बाद से सब मुनव्वर के खिलाफ हो गए हैं. कॉमेडियन के किरदार पर सवाल उठाने वालों में एक्ट्रेस ईशा मालवीय भी शामिल हैं और इसी वजह से अपकमिंग ‘वीकेंड का वार’ में एक्ट्रेस की जमकर क्लास भी लगने वाली है.

इस बार का ‘वीकेंड का वार’ सलमान खान नहीं बल्कि करण जौहर होस्ट करने वाले हैं. कलर्स टीवी द्वारा शेयर किए गए शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि मुनव्वर की निजी जिंदगी पर ईशा की टिप्पणियों के चलते करण उनसे काफी नाराज हैं और वह सबके सामने नेशनल टीवी पर एक्ट्रेस को खूब डांट लगाते हैं.

 

करण जौहर ईशा मालवीय से कहते हैं, ‘ईशा आपने मुनव्वर के बारे में ये कहा है कि उसने कई लोगों को डेट किया है और वह लोगों को यूज एंड थ्रो करते हैं. मैं आपसे सच में ये जानना चाहता हूं कि क्या आप अपना इतिहास भूल गईं. क्या ये दोगलापन नहीं है. ये बिल्कुल दोगलापन है’. फिल्ममेकर एक्ट्रेस की क्लास लगाते हुए आगे कहते हैं, ‘मैं मासूमियत समझता हूं और मासूम होने की एक्टिंग भी समझता हूं’.

पहले भी होस्ट बन चुके हैं करण जौहर
करण जौहर इससे पहले भी वीकेंड का वार होस्ट कर चुके हैं और पिछली बार भी उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाई थी और इस बार भी वह कुछ ऐसा ही करते नजर आ रहे हैं. अब ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि ईशा के अलावा करण किस-किस को फटकार लगाते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here