कंझावला मामले में मृतका एक दोस्त के साथ थी जब कार ने उन्हें टक्कर मारी: दिल्ली पुलिस

0

दिल्ली पुलिस ने कंझावला मौत मामले में बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार जिस वक्त दुर्घटना हुई उस वक्त मृतका अकेली नहीं थी। उसके साथ उसकी एक दोस्त भी थी। दुर्घटना की जांच करते हुए जब पुलिस ने पीड़िता का रूट ट्रेस किया तो यह जानकारी मिली कि उसके साथ एक और लड़की भी थी।

02.01.2023 23.10.33 REC
इसी कार से हुआ हादसा

दिल्ली पुलिस का कहना है​ कि हादसे के दौरान पीड़िता के साथ जो लड़की भी उसे भी चोटें आई लेकिन वह मौके से भाग गई और मृतका का पैर कार में फंस गया। पीड़िता कई किलोमीटर तक कार के साथ घिसटती रही जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि बीते रविवार बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी में 20 वर्षीय महिला की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और उसके शरीर को 12 किलोमीटर तक घसीटा गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक पीड़िता का पैर कार के पहिए में फंस गया था और उसे इधर उधर घसीटा गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे की चर्चा पूरे देश में हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here