Kaimur’s youth dies in a collision between a truck and an ambulance in Chandauli | चंदौली में ट्रक व एंबुलेंस के बीच टक्कर में कैमूर के युवक की मौत

0

[ad_1]

रामपुर8 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
31kaimur 01 1604166646
  • वाराणसी में सासाराम से मरीज को छोड़ने के बाद वापसी के दौरान हुअा हादसा

शुक्रवार की शाम यूपी की वाराणसी में सासाराम से मरीज को छोड़ने के बाद वापस लौटते दौरान चंदौली में ट्रक ने एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। एंबुलेंस में सवार दो चालकों में चलाने वाला चालक फरार गया। लेकिन उसके साथ बैठा चालक गंभीर से रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सासाराम दूसरे एंबुलेंस से लाने के दौरान खुरमाबाद के पास बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक चालक करमचट थाना के सबार गांव के रामजी राम का 22 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार बताया जाता है। मृतक का शव शनिवार को सबार गांव में सासाराम से पोस्टमार्टम करा कर लौटने के बाद कोहराम मच गया।

वहीं परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों द्वारा गांव के ही दुर्गावती नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक मुकेश अपने 5 भाइयों व एक बहन में तीसरे नंबर पर था। सबसे बड़ा ओमप्रकाश कुमार 30 साल,विकास कुमार 25 साल, मुकेश कुमार 22 साल,सन्नी कुमार 16 साल, राकेश कुमार 10 साल, अंशु कुमारी 5 साल बताये जाते है। मुकेश की मौत से उसके परिवार पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है।

1 साल पहले ही हुई थी शादी, सासाराम में निजी डॉक्टर का चलाता था एंबुलेंस

दो माह पहले ही एंबुलेंस चलाने का काम शुरू किया था युवक

मृतक चालक के दादा लाल मोहर राम ने बताया कि मुकेश सासाराम में एक निजी डॉक्टर के एंबुलेंस रक्षाबंधन के बाद से चलाना शुरू किया था। शुक्रवार को वह सासाराम हॉस्पिटल से मरीज को रेफर किये जाने के साथ एक साथी चालक के साथ वाराणसी गया हुआ था। वहां से मरीज को छोड़ कर सासाराम के लिए लौटने के दौरान चन्दौली के पास एक ट्रक ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। बताया जाता है कि चालक मुकेश एंबुलेंस को नहीं चला रहा था। दूसरा चालक एंबुलेंस को चला रहा था। वह घटना के बाद फरार हो गया। वही मुकेश को ट्रक से एंबुलेंस में टक्कर होने के बाद एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गया ।

रात में परिजनों को मिली जानकारी
घायल चालक ने अपने मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मालिक द्वारा दूसरा एंबुलेंस भेज कर घायल चालक को सासाराम लाने के लिए भेजा गया। दूसरा एंबुलेंस घायल चालक को सासाराम के लिए ले जा रहा था रात्रि में इसी बीच घायल चालक को प्यास लगी तो उसे पानी भी पिलाया गया। लेकिन कैमूर व रोहतास जिले की सीमा खुरमाबाद पार करने के दौरान बीच रास्ते में उसकी मौत हो गयी। शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया।

मोहनिया में अज्ञात विक्षिप्त की मौत

मोहनिया के पटना मोड़ के समीप एक अर्ध विक्षिप्त अज्ञात व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनिया अनुमंडल मुख्यालय से पूरब महज आधे किलोमीटर की दूरी पर स्थित पटना मोड़ स्थित शहीद बाबा के मजार के समीप शुक्रवार की देर रात एक अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ऐसा माना जा रहा है कि उक्त व्यक्ति जीटी रोड सड़क पार कर रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here