JIO: जियो अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़ कर एक प्लान की पेशकश करता रहता है. कंपनी हर तरह के यूज़र की सहूलियत के लिए छोटे से छोटा और बड़ा प्लान लॉन्च करती है. इसी बीच कंपनी ने USA और UAE के लिए बेस्ट इंटरनेशनल प्लान को लॉन्च किया है. यानी कि अगर UAE या फिर USA ट्रैवल कर रहे हैं तो बेस्ट प्लान का मज़ा काफी कम दाम में उठा सकते हैं. आइए प्लान पर एक नज़र डालते हैं…
जियो के UAE पैक में तीन किफायत प्लान है. इसका सबसे सस्ता प्लान 898 रुपये का है. इसमें आउटगोइंग के लिए 100 मिनट और इनकमिंग के लिए भी 100 मिनट मिलते हैं. इसमें 1 जीबी डेटा दिया जाता है, और साथ ही ग्राहकों को 100 SMS का फायदा भी दिया जाता है. इस प्लान की वैलिडिटी 7 दिन की है.
1598 Rupees Plan: दूसरा इसका प्लान 1598 रुपये का है. इसमें आउटगोइंग के लिए 150 मिनट और इनकमिंग के लिए 150 मिनट मिलते हैं. इसमें 3 जीबी डेटा दिया जाता है, और साथ ही ग्राहकों को 100 SMS का फायदा भी दिया जाता है. वैलिडिटी के तौर पर ये 14 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है.
2998 Rupees Plan: इसका तीसरा प्लान 2998 रुपये का है. इसमें आउटगोइंग के लिए 250 मिनट और इनकमिंग के लिए 250 मिनट मिलते हैं. इसमें 21 जीबी डेटा दिया जाता है, और साथ ही ग्राहकों को 100 SMS का फायदा भी दिया जाता है. इस प्लान की वैलिडिटी 21 दिन की है.
बता दें कि इसके इनकमिंग कॉल में VoWi-Fi कॉलिंग शामिल है. आउटगोइंग के लिए वाईफाई का इस्तेमाल सिर्फ इंडिया में कॉल बैक करने के लिए किया जा सकता है. बाकी देशों के लिए PayGo चार्ज लगेगा.
USA, Mexico और US V.I के पैक
इसके सबसे सस्ते प्लान की कीमत 1555 रुपये है. इसमें वॉयस के लिए 150 मिनट मिलते हैं. इसमें 7 जीबी डेटा दिया जाता है, और साथ ही ग्राहकों को 100 SMS का फायदा भी दिया जाता है. इस प्लान की वैलिडिटी 10 दिनों की है. इसकी इनकमिंग फ्री है.
2555 Rupees Plan: जियो का दूसरे प्लान 2555 रुपये है. इसमें वॉयस के लिए 250 मिनट मिलते हैं. इसमें 15 जीबी डेटा दिया जाता है, और साथ ही ग्राहकों को 100 SMS का फायदा भी दिया जाता है. इस प्लान की वैलिडिटी 21 दिनों की है. इसकी इनकमिंग फ्री है.


