झारखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है. इंटरमीडिएट की परीखा में कुल 3,44,822 विद्यार्थी शामिल हुए थे. परीक्षा का आयोजन 6 से 26 फरवरी 2024 तक किया गया था. रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी अपने नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल को जारी हुआ था. इस साल 10वीं का रिजल्ट 90.39 % फीसदी रहा है.
रिपोर्ट के अनुसार झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल तक जारी हो सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल 27 अप्रैल को रिजल्ट जारी करने की तारीख बता सकता है. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि बोर्ड 12वीं के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे अलग-अलग दिन घोषित करेगा. पिछले साल बोर्ड ने आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 30 मई को जारी किया था.
JAC 12th Result 2024 : ऐसे चेक कर सकेंगे 12वीं का रिजल्ट
-सबसे पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट jacresults.com पर जाना होगा.
-इसके बाद होम पेज पर JAC 12th result 2024 Science, Arts, Commerce लिंक पर क्लिक करना होगा.
-अब रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
-अब 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन दिखाई दे जाएगा.
-इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें.
झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 में कितने हुए थे पास ?
झारखंड बोर्ड 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम में पिछले साल 95.97 फीसदी बच्चे पास हुए थे. जबकि साइंस स्ट्रीम में 92.16 लड़के और 92.24 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं. वहीं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 92.75 फीसदी रहा था.


