जया बच्चन ने बिग B को लेकर बताई यह प्राइवेट बात, कहा-‘रोमांस तो…

0

नव्या नवेली नंदा पॉडकास्ट शो ‘व्हाट द हेल नव्या -2’ का आगाज हो चुका है. शो का पहला ट्रेलर जारी हो चुका है. ट्रेलर में हर बार की तरह इस बार भी जया बच्चन और श्वेता नंदा इस शो की पहली मेहमान बनेंगी. शो में दोनों नव्या के चटपटे सवालों का जवाब भी देंगी. इसके साथ ही ये सभी शो में अनफिल्टर्ड बातचीत करने के साथ ही एक-दूसरे की टांग खिंचाई भी करने वाली है. जारी हुए ट्रेलर से यही पता चल रहा है.

‘व्हाट द हेल, नव्या’ के ट्रेलर में नव्या को नानी जया से उनके रोमांस के दिनों और शादी के पलों के बारे में बेहद मजेदार सवाल करते हुए देख सकते है. इसके अलावा नव्या ट्रेलर में ‘जया-इंग’ जैसे शब्द का खुलासा करती हुई नजर आ रही हैं. वह बताती हैं कि ‘जया-इंग’ की असली मतलब क्या है.

आगे ट्रेलर में तीनों का एंजॉय करती हुई दिख रही हैं. नव्या ने अपनी दादी के साथ एक चंचल पल साझा करते हुए चुटकी लेते हुए कहती हैं, ‘आप जानते हैं कि जया-इंग नामक एक शब्द है’. आगे श्वेता चिल्लाती है, ‘क्या मैं आप लोगों से ज़ोर से रोने के लिए बोल सकती हूं.आगे वह अपनी बेटी को चिढ़ाने का मौका नहीं छोड़ती हैं और कहती हैं, ‘नव्या बिना सांस लिए बात करती है.’

आगे नव्या यह दावा करती है कि उसे अपनी मां का सेंस ऑफ ह्यूमर विरासत में मिला है, लेकिन श्वेता से उन्हें चुटीला जवाब मिलता है, ‘नहीं, तुममें मेरा सेंस ऑफ ह्यूमर बिल्कुल भी नहीं है.’ आगे क्लिप में देख सकते हैं कि जया अपनी शादी के बारे में बताते हुए कहती हैं कि ‘रोमांस खिड़की से बाहर चला जाता है, शादी के बाद यह खत्म हो जाएगा.’

इस तरह तीनों के नोकझोक से लग रहा है कि आने वाला शो बेहद मजेदार होने वाला है. यह शो 1 फरवरी से शुरू होगा .दर्शक प्रत्येक एपिसोड को देखने के लिए @NavyaNanda के YouTube चैनल पर ट्यून कर सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here