Amir Khan को लेकर हुई भविष्यवाणी हुई झूठी, विवाद्में जावेद अख्तर

0

Amir Khan : आमिर खान करियर की शुरुआत से ही काफी मूढी एक्टर रहे हैं. उन्होंने कभी फिल्में साइन करते हुए इस बात की परवाह नहीं की कि इन फिल्मों का उनके करियर पर क्या असर पड़ेगा. उन्हें जो किरदार अच्छा लगता है वह उसके लिए हामी दे देते हैं. साल 2001 में भी उन्होंने एक ऐसी फिल्म साइन की थी जिसे करने से उन्हें जावेद अख्तर ने मना कर दिया था. हालांकि फिल्म हिट साबित हुई थी.

इंडस्ट्री में हिट की गारंटी माने जाने वाले जावेद अख्तर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. उनकी लिखी फिल्में 70-80 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देत थीं, या कहे कि मेकर्स को मालामाल करने में उनकी लिखी कहानियों का बड़ा हाथ होता था. लेकिन साल 2001 में आमिर खान पर की गई उनकी भविष्यवाणी गलत साबित हुई थी.

03
Rang de Basant Aamir khan

साल 2001 में आशुतोष गोवारिकर एक फिल्म बना रहे थे इस फिल्म के लिए उन्होंने बॉबी देओल, ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन समेत कई एक्टर्स को कास्ट करने का मन बनाया लेकिन सभी ने उनकी इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था. तब फाइनली आमिर खान इस फिल्म को करने के लिए तैयार हुए थे. यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस का पहला प्रोजेक्ट थी. लेकिन जावेद अख्तर ने उन्हें ये फिल्म करने की सख्त हिदायत दी थी.’

04
news 18

आमिर खान ने जब ये फिल्म साइन करने की बात अपने घरवालों को बताई तो वो सभी लोग भी उन पर काफी हंसे थे कि ये किस तरह की फिल्म साइन की है. वो फिल्म थी उस साल में इतिहास रचने वाली फिल्म ‘लगान’. जावेद अख्तर ने साफ कह दिया था कि आमिर ये फिल्म फ्लॉप होगी तुम इसे मत करों. लेकिन आमिर ने अपने दिल की बात सुनी और फिल्म साइन की, बाद में इसी फिल्म ने इतिहास रच दिया था.

05
news 18

‘लगान’ चीन में प्रीमियर होने वाली पहली भारतीय फिल्म साबित हुई थी. खुद आमिर खान चीन के सबसे सफल भारतीय अभिनेता भी इस फिल्म को करने के बाद ही बने थे. यह फिल्म ऑस्कर में ‘सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म’ की श्रेणी में नामांकित होने वाली तीसरी भारतीय फिल्म साबित हुई थी.

06
news 18

आमिर खान ने खुद इस बात का खुलासा आप की अदालत में दिए अपने इंटरव्यू के दौरान किया कि जब वो ये फिल्म साइन कर रहे थे, उस वक्त सभी ने इस फिल्म में काम करने की सलाह दी थी. लेकिन आमिर हमेशा अपने दिल की बात सुनते हैं. उन्हें ये किरदार काफी पसंद आया था. उन्होंने मन बना लिया था कि चाहे कोई कुछ कहे मैं ये फिल्म जरूर करूंगा.

07
Film Poster

बता दें आमिर खान बहुत मूढी एक्टर हैं उन्हें जो अच्छा लगता है वह उस किरदार को निभाने की ठान लेते हैं. अपने किरदारों के साथ वह एक्सपेरिमेंट भी काफी करते हैं. उनके निभाए कई ऐसी फिल्में और किरदार हैं जो लोगों के जहन में बस गए हैं. इनमें ‘थ्री ‘इडियट्स’, ‘पीके’, ‘गजनी’, ‘रंगीला’ और ‘रंग दे बसंती’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं जिनमें इनके किरदारों को काफी पसंद किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here