मां के साथ बेहतर व्यवहार: पिता किसी भी लड़की का पहला प्यार होता है. लड़कियां अपने पिता को दुनिया को सबसे बेहतर इंसान मानती हैं. ऐसे में जब बात बेटी की मां के साथ आपके व्यवहार का आता है तो यह जानना बहुत जरूरी है कि आप जिस तरह से अपनी पत्नी के साथ व्यवहार रखेंगे, आपकी बेटी अन्य इंसानों के बारे में भी वैसा ही सोच पैदा करेगी. पिता और मां का रिश्ता उसके मैरेज लाइफ को भी काफी प्रभावित करता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप बेटियों के सामने उनकी मां के साथ सम्मान और प्यार के साथ रहें.Image: Canva

अच्छे श्रोता बनें: चाइल्ड माइंड इंस्टीट्यूट के अनुसार, हर पिता अपनी बेटी की सेफ्टी को प्रोयोरिटी में देखता है. बचपन में तो बेटियां हर बात बड़ी ही आसानी से साझा कर देती हैं लेकिन उम्र बढ़ने के साथ उन्हें हर बात बताने में झिझक महसूस होने लगती है. ऐसे में जरूरी है कि आप उन्हें सलाह या हर बात पर ज्ञान देने की बजाय उन्हें हर बात बोलने का मौका दें. अगर आप एक अच्छे श्रोता बनकर उनकी बातों को सुनेंगे और भावनाओं को समझेंगे तो बेहतर तरीके से उनकी मदद भी कर पाएंगे. Image: Canva

सर्पोटिव बनें: टीएनएर बच्चों की समस्या होती है कि माता पिता उनकी हर बात में कमी ही निकालते हैं, लेकिन अगर आप बेहतर पापा बनना चाहते हैं तो बेटियों की तारीफ भी करें. हर लड़की के लिए ने पिता से मिला पॉजिटिव फीडबैक काफी मायने रखता है और यह उन्हें आगे बढ़ने का हौसला भी देता है. Image: Canva

बेटियों के शौक में लें इंट्रेस्ट: आप अपने बिहेव से बेटियों को यह जरूर महसूस कराएं कि उनके शौक में आपका भी इंट्रेस्ट है. मसलन, स्कूल कैसा रहा, इस सवाल की बजाय आप यह पूछ सकते हैं कि क्लास में कुछ मजेदार बात हुई की नहीं. आप बेटियों के पसंदीदा म्यूजिक आदि में भी इंट्रेस्ट लें तो आपके बीच बेहतर कनेक्शन बना रहेगा. Image: Canva

मदद करें: बेटियों के लिए पिता का सर्पोट काफी मायने रखता है. अगर आप उन्हें हर तरह से अपना सर्पोट देते हैं और आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करते हैं तो यह उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेंटली तैयार कर देता है और वे हर तरह की परेशानियों से निपटने के लिए खुद को तैयार कर लेती हैं. Image: Canva

हौसला बढ़ाएं: अपनी बेटियों को परेशानियों से निपटने का हौसला दें, उन्हें बाधाओं को पार करने की हिम्मत दें, अपने लक्ष्य को हासिल करने और खुद को आगे बढ़ने के लिए तैयार करने का उपाय बताकर आप बेहतर पिता होने की जिम्मेदारी बेहतर तरीके से निभा सकते हैं. Image: Canva

स्पेशल फील कराएं: याद रखें कि वक्त तेजी से बीतता है और बेटियां जो आज बच्ची हैं, वो कल बड़ी होकर अपने पैरों पर खड़ी हो जाएंगी. इसलिए अपना प्यार जी भर कर बरसाएं, उन्हें बर्थडे पर हाथ से लिखा कार्ड दें, साथ में पसंदीदा गिफ्ट खरीदें, अच्छा वक्त गुजारें, खेलें और उसे बताएं कि वह आपकी फेवरेट है. ये मेमोरीज ही आपके बीच के बंधन को जीवन भर मजबूत रखेंगी और मुश्किलों में हौसला बनेंगी. Image: Canva


