आईटी कंपनियों को नहीं मिला त्योंहार पर तौफा, गिरे शेयर आईटी कंपनियों

0

आईटी कंपनियों में पैसे लगाने वालों के लिए होली का रंग फीका ही रहा. त्‍योहारों से ठीक पहले बीते सप्‍ताह में आईटी सेक्‍टर के स्‍टॉक औंधे मुंह गिर गए. आईटी सेक्‍टर की 2 दिग्‍गज कंपनियों में तो बिकवाली का ऐसा आलम था कि 5 दिन में ही निवेशकों के 1.62 लाख करोड़ रुपये डुबा दिए. बिकवाली का आलम ऐसा था कि बाजार में सबसे ज्‍यादा नुकसान वाली 10 कंपनियों के कुल पैसों में 83 फीसदी हिस्‍सा इन 2 कंपनियों का ही रहा.

दरअसल, बीते सप्‍ताह शेयर बाजार में तेजी तो दिखी, लेकिन आईटी कंपनियों के लिए माहौल बेरंग ही दिखा. सप्‍ताह के 5 कारोबारी दिनों में सेंसेक्‍स 189 अंक चढ़ा. तेजी के बावजूद टीसीएस (TCS) और इन्‍फोसिस जैसी कंपनियों को बड़ा नुकसान हुआ. हफ्तेभर में मार्केट की 10 सबसे ज्‍यादा नुकसान वाली कंपनियों में आईटी के अलावा, बैंक सेक्‍टर के शेयर भी छाए रहे.

सबसे ज्‍यादा किसे नुकसान
बाजार में 10 सबसे बड़ी कंपनियों ने 5 दिनों में 1,97,958 करोड़ रुपये गंवा दिए. इसमें सबसे ज्‍यादा नुकसान टीसीएस के निवेशकों को उठाना पड़ा और महज हफ्तेभर में 1,10,134 करोड़ रुपये डुबा दिए. टीसीएस के बाद इन्‍फोसिस ने भी 52,291 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. बाजार में टीसीएस का कुल पूंजीकरण अब 14,15,793.83 करोड़ रुपये बचा है, जबकि इन्‍फोसिस का मार्केट कैप 6,26,280.51 करोड़ रुपये रह गया.

इन कंपनियों ने भी डुबाया पैसा
आईटी सेक्‍टर के बाद बैंकिंग और एफएमसीजी क्षेत्र की दिग्‍गज कंपनियों को भी नुकसान हुआ है. HDFC Bank के निवेशकों को 6,996.87 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और कुल मार्केट कैप 10,96,154.91 करोड़ रुपये पहुंच गया. इसी तरह, Hindustan Unilever’s का पूंजीकरण 16,834.82 करोड़ रुपये गिर गया और 5,30,126.53 करोड़ पर कारोबार कर रहा. LIC के शेयर में 11,701.24 करोड़ रुपये की गिरावट आई, जिससे कुल मार्केट कैप 5,73,266.17 करोड़ रुपये हो गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here