IRCTC दे रही गजब का पैकेज, कम पैसों में घूम सकतें है आगरा, जयपुर और जोधपुर

0

इंडियन रेलवे टूरिज्म एंड कैटरिंग कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) आए दिन अपने यात्रियों के लिए टूर पैकेज लाता रहता है. इसी कड़ी आईआरसीटीसी द्वारा मार्च में दिल्ली से जयपुर तक घूमाने के लिए हवाई यात्रा पैकेज शुरू किया जा रहा है. इस पैकेज के तहत आपको 6 रात और 7 दिन घूमने का मौका मिलेगा. पैकेज की शुरुआत केरल के कोझिकोड से होगी.

इस पैकेज में आपको दिल्ली, आगरा और जयपुर घूमने का मौका मिलेगा. यह एयर टूर पैकेज टूर 30 मार्च को शुरू होगा. इस पूरे पैकेज पर आपको कम से कम 34,300 रुपये खर्च करने होंगे. इस पैकेज में आपको होटल में रुकने, फ्लाइट टिकट, खाने-पीने आदि कई तरह की सुविधाएं मिलेगी. इस पैकेज में आपको दिल्ली में 3 दिन, 2 रात जयपुर और एक रात आगरा में ठहरने का मौका मिलेगा.

Travel to #Delhi, #Agra and #Jaipur on the Golden Triangle Ex #Kozhikode (SEA30) commencing on 30.03.2024. Book now on https://t.co/xh0i4xmyS6#dekhoapnadesh #Travel #Booking #tour pic.twitter.com/sb37L2YpsR — IRCTC (@IRCTCofficial) January 24, 2024
क्या है टूर पैकेज की खास बातें
पैकेज का नाम- Golden Triangle Flight Ex Kozhikode (SEA30)
डेस्टिनेशन कवर- दिल्ली, आगरा और जयपुर
टूर डेट- 30 मार्च, 2024
टूर की अवधि- 7 दिन/6 रात
मील प्लान – ब्रेकफास्ट और डिनर
ट्रैवलिंग मोड – फ्लाइट
एयरपोर्ट/प्रस्थान का समय- कोझिकोड एयरपोर्ट/21.55 अपराह्न

यहां जानिए कितना होगा किराया
टूर पैकेज के लिए टैरिफ पैसेंजर द्वारा चुने गए ऑक्यूपेंसी के मुताबिक होगा. इस टूर में आपको सिंगल ऑक्यूपेंसी पर 48,050 रुपये, डबल ऑक्यूपेंसी पर 36,100 रुपये और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर 34,300 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से खर्च करने होंगे.

कैसे करा सकते हैं बुकिंग
इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर कर सकते हैं. आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here