
दुबई एयरपोर्ट के पास दो ड्रोन गिरने से घाना के दो नागरिक, एक बांग्लादेशी और एक भारतीय घायल
दुबई एयरपोर्ट के पास गिरा ईरानी ड्रोन, भारतीय समेत चार लोग घायल Iran Drone Dubai Airport Incident अबू धाबी, 11 मार्च (TNT)। ईरान ने बुधवार को एक बार फिर दुबई पर ड्रोन से हमला किया। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दो ड्रोन गिरने से घाना के दो नागरिक, एक बांग्लादेशी और एक भारतीय घायल हो गए। दुबई मीडिया कार्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट के अनुसार, “प्राधिकरणों ने पुष्टि की है कि दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (डीएक्सबी) के आसपास कुछ समय पहले दो ड्रोन हमले किए गए।
उसके एयर डिफेंस सिस्टम ईरान से आने वाले मिसाइल और ड्रोन हमलों का जवाब दे रहे हैं
Iran Drone Dubai Airport Incident इन हमलों में दो घानाई नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक घायल हुए, जबकि एक भारतीय नागरिक को थोड़ी चोटें आई हैं। हवाई यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।” बुधवार को यूएई के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की थी कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ईरान से आने वाले मिसाइल और ड्रोन हमलों का जवाब दे रहे हैं। मंत्रालय ने लोगों से सुरक्षा और सतर्कता के निर्देशों का पालन करने का आग्रह भी किया।
यूएई में ईरान के मिसाइल हमले संयुक्त अमेरिकी-इजरायली हमलों के जवाब में किए गए
Iran Drone Dubai Airport Incident यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, “यूएई का हवाई रक्षा बल वर्तमान में ईरान से आने वाले मिसाइल और ड्रोन हमलों का जवाब दे रहा है। जो आवाजें सुनी गई हैं, वे एयर डिफेंस सिस्टम की मिसाइल और ड्रोन को रोकने की थीं। जनता से अनुरोध है कि सुरक्षा और सतर्कता के निर्देशों का पालन करें।” यूएई में ईरान के मिसाइल हमले संयुक्त अमेरिकी-इजरायली हमलों के जवाब में किए गए हैं, जो 28 फरवरी से जारी हैं।
यूएई रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके हवाई रक्षा बलों ने नौ बैलिस्टिक मिसाइलें डिटेक्ट कीं
Iran Drone Dubai Airport Incident इससे पहले मंगलवार को यूएई रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके हवाई रक्षा बलों ने नौ बैलिस्टिक मिसाइलें डिटेक्ट कीं, जिनमें से आठ को नष्ट किया गया, जबकि एक मिसाइल समुद्र में गिर गई। इसके अलावा, यूएई के हवाई रक्षा बलों ने 35 ड्रोन पहचाने, जिनमें से 26 को रोक दिया गया, जबकि 9 देश की सीमा के भीतर गिर गए। यूएई रक्षा मंत्रालय के अनुसार, “कुल 1,475 ईरानी यूएवी (अनमैनड एरियल व्हीकल) पहचाने गए, जिनमें से 1,385 को रोका गया और 90 देश की सीमा के भीतर गिर गए।
Iran Drone Dubai Airport Incident आठ क्रूज मिसाइलें भी पहचानी गईं और नष्ट की गईं।” बताया गया, “इन हमलों में यूएई, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के छह लोगों की मौत हुई, जबकि 122 लोग हल्के से मध्यम रूप से घायल हुए हैं। घायल लोगों में यूएई, मिस्र, सूडान, इथियोपिया, फिलीपींस, पाकिस्तान, ईरान, भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, अज़रबैजान, यमन, युगांडा, इरिट्रिया, लेबनान, अफगानिस्तान, बहरीन, कोमोरोस, तुर्की, इराक, नेपाल, नाइजीरिया, ओमान, जॉर्डन और फिलिस्तीन के नागरिक शामिल हैं।”
वह किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार
Iran Drone Dubai Airport Incident मंत्रालय ने कहा कि वह किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार है और यूएई की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी प्रयास का कड़ा जवाब दिया जाएगा। यूएई अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और स्थिरता की रक्षा करेगा और राष्ट्रीय हितों और क्षमताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। —आईएएनएस एवाई/डीएससी

