इजरायल के केमिकल हब पर ईरान का हमला, लोगों को घरों में रहने की सलाह Iran attack Israel chemical hub

0
इजरायल के केमिकल हब पर ईरान का हमला, लोगों को घरों में रहने की सलाह Iran attack Israel chemical hub

ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद लगी आग और केमिकल रिसाव की आशंका

इजरायल: प्रमुख केमिकल हब पर ईरान का हमला, प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने की दी सलाह Iran attack Israel chemical hub तेल अवीव, 29 मार्च (TNT)। दक्षिणी इजरायल के नियोत होवाव औद्योगिक क्षेत्र में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद लगी आग और केमिकल रिसाव की आशंका ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर ला दिया है। इजरायली मीडिया आउटलेट ‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ के अनुसार, दमकल और बचाव दल क्षतिग्रस्त स्टोरेज यूनिट्स को सील करने और स्थिति को काबू में लाने में जुटे हैं।

आसपास के लोगों को घरों में रहने और खिड़कियां बंद रखने की सलाह

Iran attack Israel chemical hub राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। आसपास के लोगों को घरों में रहने और खिड़कियां बंद रखने की सलाह दी गई है। कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए हैं जिसमें काले धुंए का गुबार आसमान की ओर जाता देखा जा सकता है। इस बीच आईडीएफ ने भी लोगों को वर्तमान हालात को देखते हुए सावधानी बरतने और बाहर न निकलने की सलाह दी है।

Iran attack Israel chemical hub यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष टकराव चलता रहा है, जिसमें सीरिया, लेबनान और गाजा जैसे क्षेत्र अहम भूमिका निभाते रहे हैं। हाल के महीनों में हालात और ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं। हिजबुल्लाह जैसे ईरान-समर्थित संगठनों और इजरायल के बीच सीमा पर झड़पें बढ़ी हैं, जबकि इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों और सहयोगी नेटवर्क को निशाना बनाने की रणनीति अपनाई है।

नियोत होवाव औद्योगिक क्षेत्र इजरायल का एक प्रमुख केमिकल और औद्योगिक हब

Iran attack Israel chemical hub नियोत होवाव औद्योगिक क्षेत्र इजरायल का एक प्रमुख केमिकल और औद्योगिक हब है, जहां कई खतरनाक रसायनों का उत्पादन और भंडारण होता है। ऐसे में इस इलाके पर हमला सिर्फ सैन्य ही नहीं बल्कि पर्यावरण और नागरिक सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद संवेदनशील माना जाता है। अब तक इस घटना में किसी बड़े मानवीय नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हालात की गंभीरता को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। —आईएएनएस केआर/

BBC News Reuters Al Jazeera CNN The Guardian

Iran attack Israel chemical hub

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here