आर्मी पब्लिक स्कूल हिसार में ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’मनाया गया|

0

आर्मी पब्लिक स्कूल हिसार में ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’मनाया गया|

योगईश्वर द्वारा मनुष्य को दिया गया एक वरदान है | इसको अपनाने से व्यक्ति
में उत्साह और कार्यक्षमता का विकास होता है तथा एकाग्रता बढ़ती है |
आर्मी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ई-मंच के माध्यम से योगासन, भाषण
कविता, योग की वीडियो प्रस्तुति, पी. पी. टी और मनमोहक पोस्टर बनाकर सबका
दिल जीत लिया |शिक्षकों तथा कार्यालय के कर्मचारियों ने ऑनलाइन योग करके
इस दिन को और जीवंत बना दिया |
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर कविता जाखड़ ने अपने संबोधन में कहा कि
शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आत्मिक विकास के लिए योगासन आवश्यक है
इसलिए हमें योग को अपने जीवन में अपनाना चाहिए | उन्होंने विद्यार्थियों को
योग के महत्त्व के बारे में समझाया और कहा कि योग के माध्यम से वे अपना
ध्यान केन्द्रित कर, विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं|

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here