[ad_1]
पंचकूलाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
अफसरों के साथ मीटिंग करते विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता।
- विस स्पीकर ने योजना की लेटलतीफी पर अधिकारियों को लगाई फटकार
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने राजीव कॉलोनी के पुनर्वास योजना में लेटलतीफी करने के मामले में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को फटकार लगाई है। पंचकूला के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बुधवार को विधानसभा सचिवालय में बुलाई गई एचएसवीपी के अधिकारियों की बैठक में शहर में चल रही करीब 15 परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर संज्ञान लिया गया।.
धार्मिक संस्थाओं के लिए भूमि आवंटन मामले में हो रहे विलम्ब पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो गुप्ता ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के प्रधान सचिव एके सिंह से फोन पर बात की। प्रधान सचिव ने इस मामले का जल्द समाधान कर धार्मिक संस्थानों के लिए आवंटित किए जाने वाले भूखंडों के लिए विज्ञापन जारी करवाने का आश्वासन दिया।
बैठक में सेक्टर 20-21 को 24-26 से जोड़ते हुए चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए प्रस्तावित सड़क और घग्गर नदी पर बनाए जाने वाले एचएल पुल पर भी विस्तार से चर्चा हुई। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधीक्षक अभियंता संजीव चोपड़ा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने के लिए जीरकपुर नगर परिषद के अधिकारियों के साथ-साथ पंजाब सरकार के स्थानीय निकाय विभाग के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ बात हो चुकी है। इस प्रोजेक्ट को लेकर दोनों प्रांतों के बीच जारी मसलों को सुलझा लिया गया है।
[ad_2]
Source link

