दिल दहला देने वाला हादसा! इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान आग, 8 लोगों की मौत Indore Car Charging Fire

0
दिल दहला देने वाला हादसा! इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान आग, 8 लोगों की मौत Indore Car Charging Fire

कार की चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान आग लगने से अब तक 8 की मौत, मुख्यमंत्री ने शोक जताया Indore Car Charging Fire इंदौर 18 मार्च (TNT)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में कार की चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, जिसने विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत के साथ कई लोग झुलस गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

आग की चपेट में घर के अंदर रखे गैस सिलेंडर भी आ गए और एक-एक कर कई गैस सिलेंडर में धमाका हुआ

Indore Car Charging Fire मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को बंगाली चौराहा क्षेत्र में स्थित बृजेश्वरी कॉलोनी में कार को चार्ज किया जा रहा था, तभी चार्जिंग के दौरान आग लग गई और देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप ले लिया। पूरी इमारत में आग की लपटें नजर आने लगीं। इस आग की चपेट में घर के अंदर रखे गैस सिलेंडर भी आ गए और एक-एक कर कई गैस सिलेंडर में धमाका हुआ।

कमरों के डिजिटल लॉक खुल नहीं पाए, जिससे कमरों में सो रहे लोग बाहर नहीं निकाल पाए

Indore Car Charging Fire इसके चलते मकान का कुछ हिस्सा भी ढह गया है। बताया गया है कि आग लगने और गैस सिलेंडरों के धमाके के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। परिणाम स्वरूप कमरों के डिजिटल लॉक खुल नहीं पाए, जिससे कमरों में सो रहे लोग बाहर नहीं निकाल पाए और उनकी मौत हो गई। वहीं कुछ लोग बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा

Indore Car Charging Fire राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि इंदौर में हुई अग्नि दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। हादसे में दिवंगत नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। Indore Car Charging Fire —आईएएनएस एसएनपी/डीसीएच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here